आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ


terror-will-be-replied-rajnath
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि सीमा पार से किसी भी आतंकवादी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में 27 जुलाई को हुए आतंकवादी हमले पर राज्यसभा में एक बयान देते हुए उन्होंने कहा, "भारत की एकता व अखंडता पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सीमा पार से हो रही आतंकवाद की सभी गतिविधियों को रोकने के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं।"

गृहमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी बारिश तथा उफने नाले का लाभ उठाकर तीन आतंकवादी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए। विपक्ष द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी और हंगामे के बीच राजनाथ ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से बरामद जीपीएस प्रणाली से जानकारियांजुटाई जा रही हैं। एक नाइट विजन कैमरा भी बरामद हुआ है। राजनाथ ने कहा कि सीमा पर भारी बारिश तथा उफने नदी नालों का फायदा उठाकर कुछ आतंकवादी घुसपैठ में सफल हो सकते हैं, जिसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूरी तरह मुस्तैद है।

कोई टिप्पणी नहीं: