टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई)

शासकीय कर्मचारी ईपिक और आधार नम्बर एकत्रित, करने में बी.एल.ओ. का सहयोग करेंगे, कलेक्टर ने दिये निर्देश

tikamgarh news
टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिले में बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर आधार नंबर एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केदार शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने क्षेत्र में बी.एल.ओ. की सहायता हेतु उनके साथ घर-घर जाकर आधार नम्बर एवं ईपिक कार्ड नम्बर एकत्रित करायें ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं के आधार को वोटर लिस्ट से लिंक कराये जा सके। इस आदेष के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अध्यक्ष स्वीप, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा तहसीलदारों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में ईपिक व आधार एकत्रित कराये जाने हेतु निर्देषित किया है। श्री शर्मा ने इस संबंध में आयोजित वीडियो कान्फ्रेस के पश्चात उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को इस हेतु निर्देश दिये। श्री शर्मा ने बताया कि  इस संबंध में वीडियो कान्फ्रेसिंग में निर्देष दिये गये है कि बी.एल.ओ. के कार्य क्षेत्र के सभी शासकीय कर्मचारियों को बी.एल.ओ. की सहायता हेतु आदेषित किया जाये कि वे भी अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर आधार क्रमांक एवं ईपीक कार्ड क्रमांक एकत्रित कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध कराये ताकि लक्ष्य की पूर्ति समयावधि में हो सके साथ ही ऐसे मतदाताओं को भी चिन्हित कर लिया जाये जिनके आधार क्रमांक नहीं है जिससे उनकी सूची के आधार पर आधार के बेण्डर से उनके आधार क्रमांक तैयार कराये जा सके । साथ ही कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में लेख किया गया है कि आपके द्वारा अभी तक बीएजी का गठन कर लिया गया होगा। कार्ययोजना के अनुसार बीएजी का गठन कर बी.एल.ओ. को डोर-टू-डोर जाकर आधार नंबर एकत्रित करने का लेख किया गया है। श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि बी.एल.ओ. के कार्य के नियंत्रण हेतु नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक/सुपरवाईजर को भी निर्देषित करें कि वे प्रतिदिन एक शैक्षणिक संस्था में जाकर छात्र/छात्राओं से उनके माता/पिता/पडोसी के आधार क्रमांक एवं ईपीक कार्ड एकत्रित कराकर आपके कार्यालय में जमा कराये। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन रामेश्वरम् हेतु 26 जुलाई को जायेगी

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ट्रेन 26 जुलाई 2015 को जिले के 220 तीर्थ यात्रियों सहित रामेश्वरम् जायेगी। यह ट्रेन निवाड़ी रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को लेकर शाम 5.25 बजे रवाना होगी। सभी चयनित यात्रियों को सूचित किया गया है कि वे निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजे तक आवश्यक रूप से पहुँचें। यात्री अपने साथ दो फोटो/राशनकार्ड/परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेन कार्ड साथ में लाये।

बैठक 29 को 

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। लीड बैंक मैनेजर श्री घनश्याम जोशी ने बताया है कि डी.एल.सी.सी. की बैठक 29 जुलाई को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे से प्रारंभ होगी। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

अत्याचार पीडि़तों को राहत राशि स्वीकृत

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री आर.आर. शुक्ला ने बताया है कि म.प्र. शासन आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रसारित आकस्मिकता योजना के प्रावधान अनुसार अत्याचार से पीडि़त अनूसूचित जाति के 19 व्यक्तियों तथा अनुसूचित जनजाति के 2 व्यक्तियों को राहत राशि स्वीकृत की गई है। तदनुसार  श्रीमती सुहद्रा पत्नि विनोद वंशकार ग्राम ततारपुरा, श्रीमती रूवी पत्नि अनिल वंशकार ग्राम वैदपुर, श्री कन्हैयालाल त. हरीदास अहिरवार ग्राम जवारपुरा, श्री गौरीशंकर त. हरीदास अहिरवार ग्राम जवारपुरा, श्री भागीरथ त. हल्लू अहिरवार ग्राम टेहरका, श्रमती उषादेवी पत्नि घनश्याम प्रजापति ग्राम वैदपुर, श्रीमती ममता पत्नि रतिराम अहिरवार ग्राम तखा, श्रीमती रामवाई पत्नि भगवानदास चढ़ार ग्राम वेदउ, श्री भगवान दास त. जालम चढ़ार ग्राम वेदउ, श्रीमती चम्पावाई प. राजू चढ़ार ग्राम वेदउ, श्री चेतराम त. बंदुप्रकाश अहिरवार ग्राम जमडार, श्रीमती भूरीवाई प. चेतराम अहिरवार ग्राम जमडार, श्री चिंनागोटी न. मलोरा अहिरवार ग्राम लखौरा, श्री कैलाश त. ग्यासी वंशकार ग्राम पहाडीतिलवारन, कु. प्रियंका पुत्री रतनलाल अहिरवार ग्राम जेरोन, श्री दिनेश त. रतनलाल अहिरवार पनिहारी, श्री राधेलाल त. कैलाशनारायण अहिरवार ग्राम विनवारा, श्रीमती पुष्पा पत्नि कैलाश अहिरवार, श्रीमती रेखादेवी पत्नि प्रीतम अहिरवार ग्राम सेराई, अनुसूचित जनजाति वर्ग के श्री चुतर त. रमुआ आदिवासी ग्राम कछोरा तथा श्रीमती फूला प. चतुर सौंर को नियमानुसार राहत राशि स्वीकृत की गई है।

जिले के 49 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण उपरांत राशि स्वीकृत

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अनय द्विवेदी द्वारा बतलाया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संशोधित दिशा-निर्देशानुसार पात्र हितग्राहियों द्वारा स्वयं का शौचालय बना लेने पर प्रोत्साहन 12 हजार रूपये की राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में आरटीजीएस पद्धति से किया जा रहा है। हितग्राही अपने शौचालय के साथ उसमें पानी की सुविधा के लिये टंकी एवं हाथ धुलाई बेसिन की व्यवस्था कर रहे है। इस प्रक्रिया के तहत हितग्राही को केवल अपने शौचालय के निर्माण पूरा करने की सूचना ग्राम पंचायत को देनी होगी। शौचालय निर्माण उपरांत हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान में होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु शासन द्वारा सीधे भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में जिला समन्वयक (एसबीएम) श्री मनीष जैन ने बताया है कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हितग्राहियों के खातों में 12 हजार रूपये की राशि सीधे हस्तांरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि निवाड़ी जनपद पंचायत अंतर्गत 14 हितग्राहियों एवं जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत 17 हितग्राहियों तथा जनपद पंचायत टीकमगढ़ अंतर्गत 18 हितग्राहियों को अपना स्वयं का स्वच्छ शौचालय बना लेने एवं शौचालय के साथ पानी की टंकी तथा हाथ धुलाई हेतु वाॅशवेसिन लगा लेने पर प्रति शौचालय 12 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसे सीधे उनके खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। श्री जैन ने बताया कि निवाड़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा के 14 हितग्राहियों को एवं जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरा के 6 हितग्राहियों तथा ग्राम पंचायत निवौरा के 6 हितग्राहियों, ग्राम पंचायत गुडा ने पाली के 5 हिताग्राहियों तथा जनपद पंचायत टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत माडूमर के 9 हितग्राहियों, ग्राम पंचायत आलमपुरा के 2 हितग्राहियों, ग्राम पंचायत शिवपुरी के 3 हितग्राहियों एवं ग्राम पंचायत पठा के 4 हितग्राहियों को स्वयं स्वच्छ शौचालय बना लेने पर प्रति शौचालय 12 हजार रूपये की राशि स्वीकृति की गई है। इस प्रकार 49 हितग्राहियों को शौचालय बना लेने पर 5 लाख 88 हजार   रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की तिथि में परिवर्तन
  • छात्रवृत्ति आवेदन हेतु तिथि एक माह बढ़ी, आवेदन अब 31 अगस्त तक लिये जायेंगे

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री एल.एल. चैरसिया ने बताया है कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2015 की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2015 में भारत सरकार द्वारा संशोधन किया गया है। य¨जना में अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन परिवार¨ं के कक्षा 1 से 10वीं तक के अध्ययनरत विद्यार्थिय¨ं क¨ लाभ मिल रहा है। गत वर्ष से छात्रवृत्ति आर.टी.जी.एस. के माध्यम से सीधे विद्यार्थिय¨ं के खाते में जमा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2015-16 हेतु भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं से भारत सरकार की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन करने हेतु विज्ञापन का प्रकाशन कार्यालय द्वारा पूर्व मंे जारी किया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 

टीकमगढ़, 25 जुलाई 2015। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री आर.आर. शुक्ला ने बताया है कि म.प्र. शासन, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित ’’ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (अनूसूचित जनजाति) ’’ अंतर्गत 2015-16 हेत जिले को 20 इकाई का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं को आबंटित किया गया है। जिले में अनूसूचित जनजाति वर्ग के निवासरत शिक्षत बेरोजगार पुरूष/महिला आवेदकों से निर्धारित तिथि 30 जुलाई 2015 तक उद्योग/सेवा/व्यवसाय हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये है। इस योजना में आवेदक परियोजना लागत राशि 20 हजार रूपये से दस लाख रूपये तक की लागत का ऋण प्रकरण तैयार करवा सकता है। आवेदक का ऋण प्रकरण बैंक से स्वीकृत होने पर विभाग द्वारा स्वीकृत टर्मलोन का 30 प्रतिशत अधिकतम दो लाख रूपये की मार्जिन मनी अनुदान एवं 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सुविधा दी जायेगी। उद्योग एवं सेवा उद्यमों के लिये सीजीटी-एमएसई (क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फाॅर माइक्रो एण्ड स्माल एंटरप्राइजेस) योजनांतर्गत देय गारंटी सेवा शुल्क की राशि की प्रतिपूर्ति, राज्य शासन द्वारा की जायेगी। इस योजनांतर्गत आवेदक का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण हो, आवेदन दिनांक को आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। जिले में निवासर अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष/महिला आवेदक इस योजना के तहत अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं, तो ऐसे आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय-जिला संयोजक, आदित जाति कल्याण विभाग टीकमगढ़ से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर, मय प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि 30 जुलाई 2015 तक जमा कर दें। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: