बंबई उच्च न्यायालय से तीस्ता को राहत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

बंबई उच्च न्यायालय से तीस्ता को राहत


tista-get-releaf-from-bombay-heigh-court
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को राहत देते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उनके और उनके पति जावेद आनंद की अंतरिम जमानत अवधि दो सप्ताह तक बढ़ा दी है। उच्च न्यायालय का यह फैसला विशेष अदालत के फैसले के कुछ घंटे बाद आया है। विशेष अदालत ने तीस्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनकी शीघ्र गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा तीस्ता को हिरासत में रखकर पूछताछ की मांग की गई थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी। इसी के चलते निचली अदालत के फैसले के खिलाफ तीस्ता के वकील ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। 

तीस्ता, आनंद और उनके सहयोगी जी.एम. पेशिमाम पर सीबीआई ने गैर सरकारी संगठन सबरंग कम्युनिकेशन एंड पब्लिसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इकट्ठा किए गए विदेशी चंदे में अनियमितताओं और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तीस्ता ने विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के तहत विदेशी चंदा इकट्ठा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: