व्यापमं घोटाला में 20 मौतों की जांच करेगी सीबीआई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

व्यापमं घोटाला में 20 मौतों की जांच करेगी सीबीआई


cbi-investigate-20-death-in-vyapam
मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को एक आरोपी की अस्वाभाविक मौत को जांच के दायरे में लिया है। इस तरह सीबीआई अब 20 मौतों की जांच करेगी। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास में दिसंबर 2012 को राहुल सोलंकी (22 वर्ष) मृत मिला था। वह सीहोर जिले का निवासी था। कोहफिजा थाने की पुलिस ने राहुल की मौत का प्रकरण दर्ज किया था। व्यापमं घोटाले को लेकर ग्वालियर के झांसी रोड थाने में दर्ज प्राथमिकी में राहुल आरोपी था। 

सर्वोच्च न्यायालय ने नौ जुलाई को व्यापमं की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने बीते 13 जुलाई को भोपाल पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। सीबीआई अब तक कुल 14 प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। वहीं 20 मौतों को जांच के दायरे में लिया है, जिसमें पत्रकार अक्षय सिंह की मौत भी शामिल है। सीबीआई की जांच से पहले तक जांच कर रही एसटीएफ ने व्यापमं घोटाले में कुल 55 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस मामले का जुलाई 2013 में खुलासा होने के बाद जांच का जिम्मा अगस्त 2013 को एसटीएफ को सौंपा गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: