आतंकवाद के खिलाफ संप्रग सरकार ने की लड़ाई कमजोर: राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2015

आतंकवाद के खिलाफ संप्रग सरकार ने की लड़ाई कमजोर: राजनाथ

upa-goverrnment-demolish-fight-against-terrorisam-rajnath
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसकी अगुवाई वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के गृह मंत्री ने ‘हिंदू आतंकवाद’ की बात कहकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश की थी और आज जो कुछ हो रहा है वह उसी की नीतियों का परिणाम है। श्री सिंह ने गुरदासपुर में गत सोमवार को हुए आतंकवादी हमले के बारे में लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि यह सदन ही नहीं पूरा देश उनकी इस बात से सहमत होगा कि आतंकवाद आज देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस मुद्दे पर देश और संसद विभाजित नहीं बल्कि एकजुट दिखनी चाहिए। एक तरफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और दूसरी तरफ इस गंभीर मुद्दे के दौरान संसद में शोरशराबा हो, इसे देश स्वीकार नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा कि इसी सदन में संप्रग सरकार के गृह मंत्री ने हिंदू आतंकवाद की बात की थी ताकि आतंकवादी हमलों की जांच की दिशा बदल दी जाय और देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट न हो सके। उन्होंने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री के इस बयान के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने उन्हें बधाई दी थी। श्री सिंह ने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति, पंथ और मजहब नहीं होता। उन्होंने सदन में हंगामा कर रहे कांग्रेसी सदस्यों से सवाल किया कि शर्म अल शेख और हवाना में क्या हुआ था। आज आतंकवाद जिस तरह से चल रहा है यह पिछली सरकार की नरम नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को वह इस तरह बयां करना चाहते हैं, “चीन छीन देश का गुलाब ले गया, ताशकंद में वतन का लाल सो गया, हम सुबह की शक्ल ही संवारते रहे, जीतने के बाद बाजी हारते रहे।”

कोई टिप्पणी नहीं: