नरकटियागंज (बिहार) की खबर (31 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (31 जुलाई)

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युनियन के आह्वान, कर्मचारी घोषित करे सरकार
  • वेतनमान के लिए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की 5 अगस्त 15 से हड़ताल

bihar map
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन के नरकटियागंज इकाई की एक बैठक मंगलवार को पाण्डेय टोला स्थित रामजानकी मंदिर परिसर मंे सम्पन्न हुई। जिसमें युनियन के निर्देशानुसार 15 सूत्री मांगांे के समर्थन में आगामी 5 अगस्त 2015 से  हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन के जिला संगठन सचिव ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (सेविका व सहायिका) को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इतना ही नहीं उन्हें न्यूनतम अतिकुशल मजदूर की भाँति मजदूरी तय किया जाए अथवा वेतनमान दिया जाए। नरकटियागंज में हुई बैठक में शामिल सदस्यांे व कार्यकर्ताआंे ने कहा कि अनुमण्डल पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इस आशय की सूचना दी जा चुकी है। उपर्युक्त बैठक में जिला की नेता स्नेहलता कुमारी ने आंगनबाडी कार्यकर्ताआंे को बताया कि हमसे सरकारी कर्मचारी की तरह काम लिया जाता है तो सरकारी कर्मचारी क्यों नहीं माना जाता। इसलिए कम से कम 15000 पंद्रह हजार रूपये वेतनमान प्रतिमाह दिया जाना चाहिए। संगठन का संघर्ष किसी अधिकारी या व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि सरकार से है और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए। बैठक में प्रभा सिन्हा, सुजाता चैरसिया, सीता देवी, ललिता देवी, नीलम वर्मा, किरण देवी, सविता देवी और तेतरी देवी समेत अन्य शामिल हुई।

समाज के विकास के लिए शिक्षा पर जोर

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज शहर के पोखरा चैक पर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के विवाह भवन में नाई संघ की बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता नरकटियागंज इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने किया। जिसमें नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने मांग सरकार से की गई। संघ के अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों में शिक्षा के प्रति नया उत्साह जगाए, क्योंकि पिछड़ेपन का मुख्य कारण शिक्षा का आभाव है। बैठक में शामिल अन्य लोगों में मुख्य रूप से बेतिया से आए सगीर अहमद, सर्वेश ठाकुर, दारोगा ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, कमलेश, अवधेश ठाकुर, राजू, विजय, राजेश, शम्भू, प्रह्लाद, सुरेश, विपिन, एवं राजन ठाकुर व अन्य शामिल हुए।

हक़ीकत व फसाना को होगा सुलझाना, मामला सवाबारह लाख की निकासी का

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के खाता संख्या 11421885642 से चेक से निकाले गये सवा बारह लाख रूपये मामले मंे गुरूवार को प्रखण्ड नाजि़र सुनिल कुमार सिन्हा को शिकारपुर पुलिस अपनी जीप में बैठा कर ले गई। उसके बाद जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह नरकटियागंज प्रखण्ड कार्यालय पहुँचे और हालात् का जाएजा लिया। अभी बैंककर्मी से भी पूछताछ की जाएगी। संभव है उसकी गिरफ्तारी भी की जाए। एक बैंककर्मी ने बताया कि चेक और हस्ताक्षर दोनो असली है। अब तो एक्सपर्ट की चेक और हस्ताक्षर की जाँच करेंगे। नाजिर के पास कार्यालय में रखा चेक असली है या जिसपर राशि निकासी की गयी है वो चेक नकली। उसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि हक़ीकत और फसाना क्या है।

कोई टिप्पणी नहीं: