उत्तराखंड की विस्तृत खबर (19 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (19 जुलाई)

समाजिक संगठन के बजाय सी.बी.आई. से करवाएं आपदा घोटाले की जांच:सतपाल महाराज

देहरादून ,19 जुलाई (निस)।  पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सदस्य भाजपा राश्ट्रीश्य कार्यकारिणी सतपाल महाराज ने आज एक बयान में उŸाराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष किषोर उपाध्याय के बयान की आपदा घोटाले की जांच किसी समाजिक संगठन से करवाने की बात पर कहा कि आपदा घोटाले की जांच सी.बी.आई से करवाई जानी चाहिए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने कहा कि देष में सी.बी.आई. एक ऐसी संस्था है जिस पर देष के नागरिकों को पूरा विष्वास है और उसके द्वारा जांच होने से जनता भी संतोश का अनुभव करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अभी तो जिन अधिकारियों पर घोटाले के आरोप हैं उन्होंने ही जांच कर जांच रिर्पोट में क्लीन चिट दे दी। यह तो उसी प्रकार हुआ कि चोर ही कोतवाल, चोर ही वकील और चोर ही जज तथा उसके द्वारा ही निर्णय सुना दिया जाना। जनता की संतुश्टि के लिए आपदा घोटाले की जांच अनिवार्य रूप से सी.बी.आई. से करवानी चाहिए। भाजपा राश्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि उŸाराखण्ड के मुख्यमंत्री का लम्बा राजनैतिक अनुभव है और फिर यह घोटाला उनके कार्यकाल में तो हुआ नहीं ऐसे में उन्हें सी.बी.आई. से जांच करवाने में क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कि जनता की संतुश्टि के लिए व पूरे देष में मैसेज देने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री को आपदा घोटाले की जांच सी.बी.आई. से करवाने की संस्तुति कर देनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा।

हाई एल्टीट्यूड सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन फ्लेग आॅफ कर जनता की सेवा में समर्पित
  • ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सर्च व रेस्क्यू आपरेशन का प्रयोग करने वाला पहला राज्य
  • निरंतर प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाले उŸाराखण्ड के लिए वरदान: हरीश रावत

uttrakhand news
देहरादून 19 जुलाई,(निस)। रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुलिस लाईन में इंडोर फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया। उन्होंने हाई एल्टीट्यूड सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन(भ्।ै।त्) को भी फ्लेग आॅफ कर जनता की सेवा में समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सर्च व रेस्क्यू आपरेशन के लिए उच्च प्रशिक्षितों की अलग से टीम का गठन अभिनव पहल है। देश में इस तरह का प्रयोग करने वाला उŸाराखण्ड पहला राज्य है। यह निरंतर प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाले उŸाराखण्ड के लिए वरदान साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने फायरिंग रेंज के लिए पुलिस विभाग को एक करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने एसडीआरएफ कर्मियों को दिए जाने वाले 30 प्रतिशत विशेष प्रोत्साहन भŸाा पर रूपए 4500 की केप को हटाए जाने के साथ ही इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के गे्रड-पे को क्रमशः 4600 व 4800 करने की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा व हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सफल संचालन में एसडीआरएफ सहित पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने डीजीपी को जेल के लिए पुलिसकर्मी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। हमें अपनी पुलिस फोर्स को आउटस्टेंडिंग फोर्स बनाना है। पुलिस विभाग में एडवांस रोटेशनल ट्रांसफर पाॅलिसी बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने फेयर फैक्स वल्र्ड पुलिस व फायर गेम्स में पदक जीतने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें एथलेटिक्स में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले मुकेश रावत, बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली कमला बिष्ट, बाॅडिबिल्डिंग में स्वर्ण पदक विजेता अमित क्षेत्री, एथलेटिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष रावत व पावरलिफ्टिंग में रजत व कांस्य पदक विजेता मुकेशपाल शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने आईजी संजय गुन्ज्याल के नेतृत्व में माउंट भागीरथी-प्प्  के सफल पर्वतारोहण अभियान के सदस्यों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने पुलिस गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपने खिलाडि़यों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाए। आशा है कि अगले गेम्स में इससे भी अधिक पदक जीतने में सफलता प्राप्त होगी। एसडीआरएफ एक पूर्ण यूनिट  के तौर पर विकसित हो। इसके सदस्य खेल, आपदा व बचाव आदि सभी कामों में विशेषज्ञों की भांति काम करें। गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में पुलिस का काम चुनौतिपूर्ण हो गया है। पुलिस को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए ड्यूटी के साथ ही स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस विभाग को बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए जो भी सुविधाएं आवश्यक हैं, उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर डीजीपी बीएस सिद्ध,ु सचिव गृह विनोद शर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कुछ नौजवानों द्वारा प्रारम्भ किया गया सफाई अभियान बने जन आंदोलन: हरीश रावत

uttrakhand news
देहरादून 19 जुलाई,(निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को नेहरू कालोनी में मेड (मेकिंग-ए-डिफरेंस) संस्था के सफाई अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वहां जमा कूड़े को हटाने का काम भी किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उनका प्रयास है कि कुछ नौजवानों द्वारा प्रारम्भ किया गया सफाई अभियान जन आंदोलन का रूप ले। लोगों को स्वयं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने घर का कूड़ा थैले में रखें और कूड़ेदान से बाहर कूड़ा न फैलाएं। नगर निगम को अतिरिक्त कूड़ेदान उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

रूद्रपुर में व एक हल्द्वानी के बाद दून के गांधी पार्क में योगा पार्क का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

uttrakhand news
देहरादून 19 जुलाई। (निस)। रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क में योगा पार्क का शुभारम्भ करते हुए कहा कि योगाभ्यास शरीर और मन के अनुशासन के लिए आवश्यक है। पुलिस, एमडीडीए व नगर निगम के सहयोग से प्रारम्भ किए गए योगा पार्क से गांधी पार्क में सुबह की सैर पर आने वाले लोग लाभान्वित होंगे। ऐसा ही एक योगा पार्क रूद्रपुर में व एक हल्द्वानी में प्रारम्भ किया जा चुका है। प्रयास किया जाएगा कि राज्य के प्रत्येक नगर निगम व नगर पंचायतों में एक-एक योगा पार्क बनाए जा सकें। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य के आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी योगाभ्यास की सुविधा प्रारम्भ की जाएगी। हमने ऋषिकेश व जागेश्वर को योगा जोन के तौर पर चयनित किया है। अगले वर्ष ऋषिकेश में योगा महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। हम प्रदेश में जिम्नास्टिक की सम्भावनाएं तलाश रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में जिम्नास्टिक की प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाकर प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने पुलिसकर्मियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की फस्र्ट एपियरेंस बिल्कुल फिट होनी चाहिए। गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने इस अवसर अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया। गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में योग के विकास के लिए रोडमैप प्रस्तुत करते हुए देहरादून में योगपार्क विकसित किए जाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में पुलिस, एमडीडीए व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से गांधीपार्क के एक हिस्से में नियमित योगाभ्यास प्रारम्भ किया गया है। यहां घूमने आने वाले लोग, योग प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित रूप से योग कर सकेंगे। इस अवसर पर सचिव गृह विनोद शर्मा, डीजीपी बीएस सिद्धू, एडीजी अनिल रतूड़ी, आईजी संजय गुन्ज्याल सहित शांतिकुंज, पुलिस, आईटीबीपी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी योगाभ्यास किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: