वर्मा ने श्रीनिवासन को बोर्ड प्रतिनिधि पद से हटाने की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

वर्मा ने श्रीनिवासन को बोर्ड प्रतिनिधि पद से हटाने की मांग की


verma-demand-out-of-srinivasan
गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के आदित्य वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी मामले में मंगलवार को न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा समिति द्वारा दोषियों-गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा के खिलाफ सुनाई गई सजा पर खुशी जाहिर की। साथ ही वर्मा ने आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में एन. श्रीनिवासन का नाम वापस लिए जाने की मांग भी की। गौरतलब है कि आदित्य वर्मा आईपीएल सट्टेबाजी एवं स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुख्य याचिकाकर्ता हैं।

वर्मा ने मंगलवार को कहा, "मैं न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति द्वारा दोषियों को सुनाई गई सजा से खुश हूं। क्रिकेट को जिन लोगों ने बदनाम किया है उन्हें बीसीसीआई से दूर किया जाना चाहिए। मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई एक विशेष समिति गठित करे और श्रीनिवासन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड से हमेशा-हमेशा के लिए बाहर करे।"

वर्मा ने कहा, "लोढ़ा समिति के इस फैसले के बाद मैं बीसीसीआई से यह मांग भी करता हूं कि श्रीनिवासन का आईसीसी में बीसीसीआई प्रतिनिधित्व रद्द किया जाए। बीसीसीआई यदि मेरी ये मांगें नहीं मानता है तो मैं बीसीसीआई के खिलाफ अदालत जाऊंगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: