विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई)

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सम्पन्न, पार्षद पद का एक नाम निर्देशन पत्र खारिज 

vidisha news
विदिशा नगरपालिका आम निर्वाचन 2015 के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा आज सम्पन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा के द्वारा अध्यक्ष पद के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई है। संवीक्षा के दौरान प्रेक्षक श्री मोती सिंह, सहायक रिटर्निंग आफीसर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी मौजूद थी। अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त सभी आठो नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है। इसी प्रकार सहायक रिटर्निंग आफीसरों के द्वारा पार्षद पदो के प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई है। वार्ड एक से दस तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने बताया कि वार्ड-तीन के लिए अभ्यर्थी रामकृष्ण का नाम निर्देशन पत्र प्रस्तावक ना होने के कारण खारिज किया गया है। शेष सभी अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है।   

नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई
अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 31 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। इसके पश्चात् निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीको का आवंटन कार्य 31 जुलाई को किया जाएगा। मतदान 12 अगस्त बुधवार की प्रातः सात बजे से अपरान्ह पांच बजे तक का समय नियत किया गया है। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 16 अगस्त रविवार की प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगी।

रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

विदिशा नगरपालिका निर्वाचन के उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम और कंट्रोल यूनिट का प्रथम रेण्डमाइजेशन आज कलेक्टर  एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा के समक्ष सम्पन्न हुआ। कलेक्टेªट के व्हीसी कक्ष में हुई उक्त कार्यवाही के दौरान प्रेक्षक श्री मोती सिंह, सहायक रिटर्निंग आफीसर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, श्री आरपी अहिरवार के अलावा राजनीतिक दलों के और अभ्यर्थीगण मौजूद थे।प्रथम रेण्डमाइजेशन के संबंध में बतलाया गया कि ईव्हीएम टेªकिंग और मानिटरिंग सिस्टम का कार्य कम्प्यूटर के माध्यम से किया गया है। जिसमें विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के कुल 136 मतदान केन्द्रों पर उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम और कंट्रोल यूनिट का रेण्डमाइजेशन किया गया है। इस दौरान बतलाया गया कि रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व में ईव्हीएम और सीयू ने क्रमशः एक सौ दस और पचास रखी जाएगी।

सचिव निलंबित

शासकीय कार्यो में बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने एक सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि जनपद पंचायत नटेरन के ग्राम पंचायत वाढेर के सचिव दशरथ सिंह कुशवाह के द्वारा स्थानांतरण होेने के उपरांत कार्यभार नही सौंपने, निर्माण कार्य की राशि एक लाख तीस हजार रूपए आहरण कर कार्य ना कराने और खण्ड स्तरीय बैठकों में अनुपस्थित रहने पर श्री कुशवाह के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नटेरन जनपद पंचायत नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। 

मीडिया कार्यशाला आज

जिले में एक अगस्त से सात अगस्त तक स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जाना है। सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों से मीडियाबंधुओं को अवगत कराने के उद्धेश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीस जुलाई को किया गया है कि जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने बताया कि मीडिया कार्यशाला जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने मीडिया कार्यशाला में सम्मिलित होकर बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराने का आग्रह संबंधितों से किया है।

विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

आमजनों को उनके कानूनन हको से अवगत कराने के उद्धेश्य से जिले में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन सतत जारी है। नगर के पेढ़ी स्कूल में आयोजित ततसंबंधी शिविर में स्कूली विद्यार्थियों को कानूनों के प्रावधानों से अवगत कराया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान राष्ट्रीय चिन्ह एवं प्रतीक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है। प्रथम पुरस्कार कक्षा छटवीं के विक्रम विश्वकर्मा, कक्षा आठवीं के श्री गगन आर्य को द्वितीय और कक्षा छटवीं के आफाव शाह को तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया गया है। इस दौरान शिक्षा प्राप्ति के मूल अधिकार की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी मारावी सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे। 

विशेष पुलिस अधिकारी का दायित्व

कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री एमबी ओझा ने विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन के दौरान नगरीय क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 434 कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। 

छात्रवृत्ति आवेदन अब 31 अगस्त तक

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए लागू प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन करने की अंतिम तिथि पूर्व में 31 जुलाई थी जिसमें भारत सरकार के द्वारा संशोधन किया गया है। अब ततसंबंधी वर्ग के विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते है।

सैनिक भर्ती के आवेदन आॅन लाइन दर्ज होंगे

जिले में शीघ्र ही सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा कि जानकारी देेते हुए कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बताया कि जेसीओज एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदकों को आॅन लाइन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए आवेदकगण बेवसाइट पर आवेदन पंजीकरण कर सकते है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।  

आवेदन आॅन लाइन फीड होंगे

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों को कम्प्यूटरीकृत आॅन लाइन फीड किया जाएगा। उक्त कार्यवाही जिले के समस्त कार्यालयों, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपदों के सीईओ के द्वारा स्थानीय स्तर पर की जाएगी और प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: