झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई)

अतिवृष्टि से किसानों की फसलों एवं घरों की नुकसानी का मुआवजा दिलानें की विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने कलेक्टर को पत्र लिख कर मांग की 

झाबुआ---जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही भारी बारिष के  चलते किसानों की फसलो को नुकसान होना शुरू हो गया है । विधायक सुश्री निर्मला भूरिया से बुधवार को जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर अतिवृष्टि से हुई हानि का आकलन कर मुआवजा स्वीकृत करने की मांग की है । सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने पत्र में उल्लेखित किया है कि उनके  जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान  अनेक स्थानो पर देखने मे आया कि विगत दिनो से जिले मे हो रही लगातार वर्षा से किसानो की फसलो, रहवासी मकानो एवं मवेषियो को भारी नुकसान पहुचा है। सुश्री भूरिया के पत्र अनुसार माही सिंचाई परियोजना डेम के गेट खोलने से भी माही नदी के तट के खेतो मे पानी भरने फसले नष्ट होने के साथ ही जिले की अन्य नदी-नालो मे अचानक अत्यधिक बाढ आने से उनके किनारो स्थित खेतो मे नदी-नालो का पानी का तेज बहाव से भरने एवं अनेक स्थानो पर तो खेतो मे ही नालो ने राह बना ली है । जिससे किसानो के खेत नालो मे तब्दील हो गये है, खडी फसलो को भारी नुकसान हुआ है किसानो के खेतो की मिट्टी नदी-नालो मे बह जाने  तथा अनेक स्थानो पर  कच्चे-पक्के मकान गिरने व मवेषियो के नुकसान की भी खबरे लगातार प्राप्त हो रही है। अनेक निस्तार तालाबो के टूटने की भी खबरे भी प्राप्त हो रही है। उन्होने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियो का संयुक्त दल गठित कर किसानो की फसलो, मकानो, व मवेषियो की हुई क्षति का तत्काल आकलन कर प्रकरण तैयार करवाये जावे इस दल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियो का भी सहयोग के लेकर तात्कालिक राहत प्रदान की जावे तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6‘4 के निर्देषानुसार यथाषीघ्र मुआवजा स्वीकृति हो इस हेतु प्रभावी कार्यवाही की जावे ।

अभियान चला कर नगर पालिका ने बहादूर सागर की जलकुंभी को बाहर निकालने का काम किया शुरू 
  • जिला भाजपाध्यक्ष एवं नपा अध्यक्ष की भूमिका की हो रही प्रसंषा 

jhabua news
झाबुआ---नगर के बहादुर सागर तालाब में गर्मी के दिनों में बेतहाषा फैल चुकी जल कुंभी को हटाने के लिये राजगढ नाका मित्र मंडल के नेतृत्व में नगर की चार संस्थाओं  राजगढ नाका मित्र मंडल, नगरपालिका झाबुआ, उर्स कमेटी एवं त्रिवेणी परिवार द्वारा सामुहिक पहल के चलते एक वृहद अभियान चला कर बडे तालाब की जलकुंभी को निकाला गया था किन्तु फिर भी तालाब में  कुछ जलकुंभी यत्र यत्र रह जाने से वे फिर से बडी मात्रा में बडे तालाब में फैल रही थी । त्रिवेणी परिवार के सुषील पंडा द्वारा जब इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया से चर्चा कर इससे भविष्य में फिर से तालाब की सुंदरता नष्ट होने के बारे में बताया तो उन्होने इसे गंभीरता से लिया और  श्री दुबे एवं श्री बारिया के संयुक्त प्रयासों से बारिष के कारण पूरे भर चुके बहादूर सागर तालाब में बह कर फैलने वाली जलकुंभी को निकालने के लिये  नगरपालिका के माध्यम से युद्ध स्तर पर मंगलवार से कार्य शुरू कर दिया गया । बुधवार को जिला भाजपाध्यक्ष श्री दुबे एवं नपा अध्यक्ष श्री बारिया की उपस्थिति में  बहादूर सागर से फैलचुकी जलकुंभी को निकालने का काम शुरू किया गया । नगरपालिका के सफाई प्रभारी चेतन सोलंकी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय सफाईकर्मियों के दल जिसमें महेष, बंटी,गुलाब,गगन,बाहदरू,मोतीलाल आदि ने कडी मेहनत से तालाब में नाव एवं अन्य स्त्रोतों से जलकंुभी को बाहर निकालने का काम प्रारंभ कर दिया तथा बडी मात्रा में तालाब से जलकुंभी को बाहर  निकाल कर उसे ट्रेक्टर के द्वारा ट्रीचिंग गा्रउंड तक फिकवानें का काम शुरू किया गया हे । श्री दुबे एवं श्री बारिया ने बताया कि बडे तालाब में  एक भी जलकुंभी को नही रहने दिया जावेगा इसके लिये नगरपालिका द्वारा 7 दिनों को विषेष अभियान चलाया जारहा है । ज्ञातव्य है कि हाल ही में हुई बारिष से बहादूर सागर लबालब भर चुका है तथा पानी भी बहना शुरू हो चुका है जिससे जलकुंभी जो तेजी से फैलती है को निकाल कर तालाब को साफ करने का अनुकरणीय प्रयास नगरपालिका द्वारा किया जारहा हे जिसकी नगर में प्रसंषा की जारही है ।

स्वास्थ्य एवं संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज जिले के भ्रमण पर

झाबुआ---जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेष के स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रातः 11 बजे हेलिकाप्टर से झाबुआ के एक दिवसीय भ्रमण पर आरहे है । जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री विषेष हेलिकाप्टर से आज 30 जुलाई को झाबुआ पहूंचेगें  तथा जन प्रतिनिधियों से भेंट करेगें । उसके बाद वे माछलिया जाकर  स्वर्गीर्य दिलीपसिंह भूरिया के निवास पर जाकर उनके परिवार से भेंट करेगें  उसके बाद जिला मुख्यालय पर आकर विभागीय अधिकारियों से भेंट करेगें तथा विभागीय जानकारियों के आधार पर समीक्षा करेगें । श्री मिश्रा दोपहर 3 बजे जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक कर पार्टी गतिविधियों के बारे में चर्चा करेगें तथा सायंकाल 4 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेगें ।

गुरूपूर्णिमा पर होगा गुरूपूजन- भंडारा प्रसादी का वितरण किया जावेगा 

झाबुआ ---श्री रामकृष्ण सेवा समिति झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव बडे धुमधाम से मनाया जावेगा । समिति द्वारा बताया गया कि थांदला गेट स्थित एकलव्य सांस्कृतिक भवन में 31 जुलाइ्र गुरूपूर्णिमा पर प्रातः गुरू पूजन,हवन एवं संत्संग का अभिनव आयोजन होगा । गुरूदेव श्रीरामकृष्ण परमहंस जी की आकर्षक झांकी बनाई जाकर साज सज्जा की जावेगी  जिसके लिये ेतेयारिया अन्तिम चरण में है । इस अवसर पर दोपहर 12-30 बजे से सायंकाल 4 बजे तक कन्या भोज एवं विकलांग केन्द्र के मुक बधीर बच्चों को भोजन कराया जावेगा तथा भंडारा प्रसादी रखी जावेगी । नगर की धर्मप्राण जनता से इस आयोजन में सहभागिता कर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है ।

कलाम  को सलाम कार्यक्रम आयोजित कर एपीजे को दी गई श्रद्धांजलि

jhabua news
झाबुआ---कलाम तुम्हे सलाम कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्थानीय पैलेस गार्ड में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत रत्न एवं देष के 11 वें राष्ट्रपति ए पी जे अब्दूल कलाम को स्मरण कर पुष्पाजंलि अर्पित कर मोमबत्तिया जला कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम में प्रो. केके त्रिवेदी ने अब्ूल कलाम आजाद के जीवन वृत पर प्रकाष डालते हुए कहा कि यदि दिल में जज्बा हो तो एक अखबार बेचने वाला बच्चा भी आगे चल कर देष का राष्ट्रपति बन सकता है । उन्होने अब्दूल कलाम के जीवनसंघर्ष का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि देष के महान सपुत एपीजे अब्दूल कलाम ने देष की सुरक्षा के लिये एक साईंिटंस्ट के रूप  में जो अविरल काम किया तथा मिसाईल मेन के रूप  में अपने आप को स्थापित करके यह सिद्ध कर दिया कि देष की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये काम करके देष को आगे बढाया जासकता हेै । इस अवसर पर साहित्यकार मांगीलाल सोलंकी ने भी कलाम साहब को सलाम प्रस्तुत करते हुए उनके झाबुआ जिले के भ्रमण के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्हे विस्मृत नही किया जा सकता है ।उन्हे पदमभूषण, भारत रत्न जैेसे सम्मान से नवाजना देष के हर नागरिक का सम्मान है । समाज सेवी यषवंत भंडारी ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कलाम साहब पर अपनी आषु कविता सुनाते हुए उन्हे युग दृष्टा एवं महान पुरूष बताते हुए कहा कि जब धरती कई बार फरियाद करती है तो कहीं जाकर एक कलाम पैदा होता है । जेन समाज के प्रदीप रूनवाल ने भी कलाम साहब को देष का  महान व्यक्तित्व बताते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । मनीष व्यास ने अपने प्रेरक उदबोधन में एपीजे अब्दूल कलाम को देष का महान सपूत बताते हुए उनके आदर्षो को हर एक लिये अनुकरणीय बताया । संकल्प ग्रुप की सुप्रिमो श्रीमती भारती सोनी ने अब्दूल कलाम को देष का महान षिक्षा शास्त्री महान वैज्ञानिक बताते हुए उनकी षिक्षा प्रणाली को युवा वर्ग के लिये एक प्रेरणा स्त्रोत बताया । जयेन्द्र बैरागी ने भी महामना अब्दूल कलाम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसा व्यक्तित्व देष में बहुत कम  पैदा हुआ है । बैरागी ने जिले में 2006 जुलाई में उनके कालीदेवेी विकासखंड में जेट्रोफा अवलोकन का जिक्र करते हुए कहा कि वे बडे ही सहज एवंसरल व्यक्तित्व के धनि रहे है। कार्यक्रम का संचालन नीरजसिंह राठौर ने करते हुए कलाम साहब को सलाम देते हुए कहा कि आज पूरा देष उनके असामयिक बिछोह से गमगीन है वे सादगी पसंद इंसान होकर हर किसी के लिये प्रेरणा के स्त्रोत हेै। घर में नौकर नही होने पर खुद अपने हाथो से आगंतुको को जल पान कराते थे । । हर दिल द्रवित है तथा उनकी चिर बिदाई देष के लिये एक अपुरणीय क्षति  है । कार्यक्रम के पूर्व में एपीजे अब्दूल कलाम के चित्र के समक्ष मोमबत्तिया जला कर उनकी आत्मीय शांति की प्रार्थना की गई तथा अंत में सभी ने खडे होकर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मीयषांति की प्रार्थना की । इस अवसर पर अजय रामावत, घनष्याम बेैरागी, हर्ष भटृ, राजेन्द्र सोनी, बहादुरभाटी, भेरूसिंह चैहान विनोद जायसवाल,षैलेन्द्रचैरे, पंकज मोगरा, जितेन्द्र पटेल,श्री भिडे, राधेष्याम पटेल,अब्दूल रहीम, एबी सिंह,श्री डावर,मनोज जैेन विकास षाह सहित बडी संख्या गणमान्यजन उपस्थित थे ।

’’झाबुआ के खिलाडी इंदौर में पावरलिफ्टिंग ट्रायल देगे’’

झाबुआ---दिनांक 31 जुलाई एवं 01 अगस्त को इंदौर में स्व. लक्ष्मीनारायणजी वर्मा की स्मृति में होने वाले म0प्र0 पावर लिफटिग चैम्पियनषीप में राष्ट्रीय खिलाडी सुषील वाजपेयी द्वारा प्रषिक्षित झाबुआ के खिलाडी  विभिन्न भारवर्गो में अपना प्रदर्षन करेगे । ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले मेडलिस्ट खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्षन कर सकेगे । खिलाडियों के दल को नगर के गणमान्य नागरिको एवं खेल संगठनों द्वारा शुभकामनाएं दी गई । श्री वाजपेयी द्वारा वर्षो से विभिन्न खेलो हेतु खिलाडियों को प्रषिक्षित कर तेयार किया जाता रहा है एवं विभिन्न खेलो में खिलाडियों द्वारा जिला, संभाग, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन भी किया जाता रहा  है । उक्त जानकारी जय बजरंग व्यायाम शाला के चंदर पहलवान एवं राजेष बारिया द्वारा दी ।

प्रेस क्लब द्वारा पूर्व राश्ट्रपति डाॅ. कलाम का भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
   
झाबुआ---प्रेस क्लब झाबुआ द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब कार्यालय थांदला गेट पर देष के पूर्व राश्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर प्रेस क्लब पदाधिकारियांे द्वारा पुश्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज मेहता, उपाध्यक्ष दौलत भावसार, महासचिव ओमप्रकाष षर्मा, सदस्यगण ललित पारिक, रवि झाला, विकास वैरागी, चंदु प्रेमी, सुरेष मुथा, हरिओम षर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, मोहनसिंह सोलंकी, राजेष जयंत, पीटर बबेरिया, राजेन्द्र सोनी, बी.के.सिंह सहित बडी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। पत्रकारों ने पूर्व राश्ट्रपति अब्दुल कलाम को पुश्पांजलि अर्पित करते हुए उनके झाबुआ जिले के संस्मरण इस अवसर पर बतायें। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व राश्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन देष के लिये अपूरणीय क्षति है। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि पूर्व राश्ट्रपति अब्दुल कलाम एक कर्मवीर योद्धा थे जिन्हे मिसाईल मेन के नाम से जाना जाता था उनकी भावनानुसार उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा छुटटी नही रखी गई क्योंकि वे कर्मप्रधान व्यक्तित्व थे तथा कर्म में विष्वास रखते थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब महासचिव ओम षर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व राश्ट्रपति एक सच्चे देषभक्त थे एवं उनके आचार विचार व व्यवहार युवाओं के लिये समर्पित थे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिले में अब तक कुल 585.7 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज

झाबुआ ---सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ श्री पाटीदार ने बताया कि जिले में वर्शा काल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कुल 585.7 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जबकि गत वर्श इस अवधि तक 287.9 मि.मी. औसत वर्शा हुई थी। जिले में विगत 24 घण्टों के दौरान औसत 22.1 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई। विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 29.4 मि.मी., पेटलावद तहसील में 17.0 मि.मी., थांदला में 25.0 मि.मी., रानापुर में 25.0 मि.मी, मेघनगर में 10.0 मि.मी एवं रामा विकासखण्ड में 38.0 मिमी वर्शा दर्ज की गई।

धन्ना के इलाज के लिए एक लाख 65 हजार रूपये स्वीकृत

झाबुआ---म0प्र0 राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत श्रीमती धन्ना पति हुमा भुरिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चैरी तहसील झाबुआ को वाल्व रिपलेसमेंट का इलाज करवाने के लिए 1 लाख 65 हजार  रूपये संचालक ग्रेटर कैलाश हास्पिटल ओल्ड पलासिया, ग्रेटर कैलाश रोड इन्दौर, 452001 को स्वीकृत किये गये है।

कलेक्टर ने पेटलावद मे की योजनाओ की समीक्षा

झाबुआ---कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने आज 29 जुलाई को पेटलावद मे शासकीय योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की।बैठक मे ब्लाक स्तर के अधिकारियो से विभागवार योजनावार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे एसडीएम श्री जाधव सहित ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक मे लाडली लक्ष्मी योजना ,मुख्यमंत्री आवास मिशन, मुख्यमंत्री मजदूर  सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ,पेंशन योजना के हितग्राहियो की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये।

छेडछाड का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि वह अपने घर पर थी। आरोपी सूरज पिता अमरसिंह पटलिया, निवासी झाबुआ का आया व फरि0 का बुरी नीयत से हाथ पकडा। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 497/15, धारा 354 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

चोरी का दो अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ--- फरियादी नईमषेख पिता दिनमोहम्मद शेख, उम्र 40 वर्ष, निवासी बामनिया ने बताया कि अज्ञात बदमाष फरि0 की दुकान का ताला तोडकर 02 पेटी देषी षराब व नगदी 20,000/-रूपये कुल मश्रुका 23,000/-रूपये चुराकर ले गये। प्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 217/2015, धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी ज्योति पिता रोक कामलिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी  काकनवानी ने बताया कि घर के आंगन में रखी सफेद कलर की बोलेरो जीप क्र0 एम0पी0-45-बीबी-0440 कीमती 2,50,000/-रूपये की अज्ञात बदमाष चुराकर ले गये। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 140/2015, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: