राज्य सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस का आना होगा दुर्भाग्यपूर्ण: बस्सी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

राज्य सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस का आना होगा दुर्भाग्यपूर्ण: बस्सी

एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की आपराधिक वारदातों का हवाला देकर केंद्र से दिल्ली पुलिस को अपने अधीन करने की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने साफ कर दिया कि वो केजरीवाल के अधीन काम नहीं करना चाहते. बस्सी ने शुक्रवार को कहा, 'अगर दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन आती है तो वह दिल्ली के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा.'

बस्सी ने केजरीवाल सरकार के उस विज्ञापन को ‘गुमराह करने वाला’ बताया है जिसमें मुख्यमंत्री ने पुलिस के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि टीवी और रेडियो पर प्रसारित हो रहे इस विज्ञापन को जारी नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह गलतफहमी पैदा कर रहा है.

बस्सी ने कहा, ‘मैंने विज्ञापन देखा है. मैं यह बताना चाहूंगा कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है.’ उन्होंने कहा, जैसा विज्ञापन में आरोप लगाया जा रहा है पुलिस बल में कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि वह क्या सुधार चाहते हैं और उनकी कार्य योजना क्या है.

विज्ञापन में केजरीवाल शहर में हाल ही में हुए 19 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या का जिक्र करते हैं और प्रधानमंत्री से दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाने या फिर पुलिस को प्रदेश सरकार को सौंपने की अपील करते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: