याकूब को फांसी दिए जाने से दुखी हूं : थरूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

याकूब को फांसी दिए जाने से दुखी हूं : थरूर


yaqub-hang-disapponted-tharoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने से वह दुखी हैं। थरूर ने ट्वीट किया, "इस बात से दुखी हूं कि हमारी सरकार ने एक इंसान को फांसी पर लटका दिया। राज्य प्रायोजित हत्याएं हमें हत्यारों के समकक्ष ला खड़ा करती हैं।"

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, "इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि मृत्युदंड समस्या के निवारक के रूप में काम करता है। यह सिर्फ और सिर्फ प्रतिकार है और सरकार की अयोग्यता को दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "किसी इंसान को निर्मम तरीके से फांसी पर लटका दिए जाने से कभी कहीं किसी आतंकवादी हमले को नहीं रोका जा सका है।" याकूब मेमन को गुरुवार सुबह नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: