याकूब मेमन ने फांसी से बचने के लिए राष्ट्रपति के पास एक बार फिर दया याचिका भेजी है। इससे पहले भेजी गई याचिका राष्ट्रपति ने मई 2014 में खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि पिछली बार याकूब के भाई ने राष्ट्रपति से दया की अपील की थी, मगर इस बार उसने खुद मौत की सजा को उम्रकैद को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की उस याचिका पर सुनवाई चल रही है, जिसमें उसने डेथ वॉरन्ट को चुनौती दी है।
सब तरफ से दरवाजे बंद होते देख याकूब मेमन ने खुद राष्ट्रपति से दया की गुहार लगाई है। उसने डाक और फैक्स के जरिए राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच याकूब मेमन के डेथ वॉरन्ट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है और फैसला कभी भी आ सकता है। इस याचिका में याकूब ने अपने डेथ वॉरन्ट को अवैध बताते हुए इसे खारिज किए जाने की मांग की है। इससे पहले इस याचिका की सुनवाई कर रहे दो जजों में मतभेद होने के चलते मामले को चीफ जस्टिस के पास रेफर कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें