संसद में चल रहे गतिरोध के कारण प्रभावित हो रही कार्यवाही से नाराज लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया है। इन सभी सांसदों पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप था। स्पीकर के लगातार एतराज जताने के बावजूद कांग्रेस के सांसद सदन में काली पट्टी बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर आ रहे थे। लोकसभा स्पीकर की इस कार्रवाई के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सस्पेंड किए गए सांसद
1. दीपेंद्र हुड्डा
2. गौरव गोगोई
3. सुष्मिता देव
4. रंजीव रंजन
5. वेणुगोपाल
6. अभिजीत मुखर्जी
7. राजीव साटव
8.अबू हसन चौधरी
आज सुबह से ही लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। कांग्रेस ललितगेट और व्यापमं के मुद्दे पर मंत्रियों के इस्तीफ़े की मांग पर अड़ी है। आज सुबह कांग्रेस के सांसद सदन में काली पट्टी बांधकर आए और उन्होंने अपने हाथ में तख़्तियां ली हुई थीं और वे लगातार नारेबाज़ी करते रहे, जिसके बाद पहले 11 बजे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो इन सांसदों का रवैया बरक़रार रहा और कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें