बैंक कर्मचारियों की लंबे वक्त से चली आ रही मांग को मानते हुए केन्द्र सरकार ने आज यहां महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी। भारत सरकार के संयुक्त सचिव मोहम्मद मुस्तफा ने इस अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार 1 सितंबर 2015 से हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार काे बैंकों की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा करती है।
इसबीच भारत सरकार के के अवर सचिव मनीष कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र लिख कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ऑल इंडिया बैंक एप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने यूनीवार्ता से कहा कि श्री कुमार ने यह कार्रवाई आईबीए द्वारा सरकार को 25 जून 2015 और भारतीय रिजर्व बैंक 15 जुलाई 2015 को आबीए द्वारा लिखे पत्र पर किया है। इस समझौते के अनुसार महीने के बाकी शनिवार को पूरा काम दिन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें