उचित पुनर्वास के बिना नहीं तोड़ी जाएंगी झुग्गियां - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2015

उचित पुनर्वास के बिना नहीं तोड़ी जाएंगी झुग्गियां

slum-will-not-destroy-kejriwal
दिल्ली की सरकार ने आज कहा कि उचित पुनर्वास के बिना किसी भी झुग्गी झोपड़ी को तोड़ा नहीं जाएगा। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता संवाद में पटपड़गंज के नेहरू कैंप के झुग्गियों में रहने वालों ने शिकायत की थी कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनके झुग्गियों को तोड़ने आये थे।” उन्होंने कहा कि दसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता संवाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बिना उचित पुनर्वास का प्रबंध किये झुग्गी नहीं तोड़ने का निर्देश दिया।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि भले ही जमीन विभाग की हो, पुनर्वास के बिना झुग्गियां नहीं तोड़ी जा सकती। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विशेष कार्यबल को सुझाव दिया कि बिना उसके संज्ञान के झुग्गियां नहीं तोड़ी जाएंगी और इन्हें ध्वस्त करने के विभागीय आदेश को तत्काल रद्द किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: