शिक्षा के संघीकरण-केन्द्रीकरण के द्वारा बर्बादी की रची जा रही है साजिश, बिहार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बढ़ते हमले पर ए.आई.एस.एफ. के महासचिव ने जताया रोष, शैक्षणिक सावलों को लेकर ए.आई.एस.एफ. का राजभवन मार्च कल, संवाददाता सम्मेलन आयोजित।
पटनाः- आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन कल 05 अगस्त को बिहार के शैक्षणिक अराजकता, छात्र अधिकरों पर बढ़ते हमले, शिक्षा को सीमित करने के खिलाफ राजभवन मार्च करेगा। राजभवन मार्च को लेकर बिहार पहुंचे ए.आई.एस.एफ. के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा के संघीकरण-केन्द्रीकरण और व्यावसायिककरण के माध्यम से शिक्षा को बर्बाद करने की तैयारी में केन्द्र सरकार जुटी हुई है। एक-एक कर संघ के लोगों से मुख्य पदों को भरा जा रहा है। प्ब्भ्त्ए प्ब्ैैत्ए थ्ज्प्प् जैसे संस्थानों के मुख्य पदों पर भरा जा रहा है। शिक्षा का अर्थ बदलते हुए ज्ञान-विज्ञान की समझ को अवैज्ञानिक बनाने पर सरकार तुली है। त्न्ै।ए ब्ठब्ै के माध्यम से सरकार अपने एजेंडों को लागू करने में जुटी हुई है।
बिहार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बढ़ते हमलों पर उन्होंने रोष जताते हुए महासचिव ने कहा कि जनता को भयभीत कर आन्दोलन से दूर करने की साजिश के तहत आर. ब्लाॅक चैराहे को छीना गया है। इसके खिलाफ ए.आई.एस.एफ. सड़क और कोर्ट दोनों स्तरों पर लड़ाई जारी रखेगा। वहीं कल के राजभवन मार्च में सूबे के विभिन्न हिस्सों से हजारों छात्रों के शामिल होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के सवालों पर सरकार ठोस पहल करे वरना पूरे देश में आन्दोलन तेज होगा। मौके पर मौजूद संगठन के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि राज्य की नीतिश सरकार समान स्कूल प्रणाली लागू करने से भाग रही है। विश्वविद्यालयों में नियमित चुनाव, रूम रेंट कंट्रोल एक्ट, टी.इ.टी.-एस.टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति से बचना चाह रही है और छात्रों की आवाज को नजर अन्दाज कर रही है।
पटना वि.वि. के कुलपति और जयप्रकाश वि.वि. के कुलपति के बर्खास्तगी की मांग करते हुए राज्य सचिव ने कहा कि तानाशाह और भ्रष्ट कुलपति बहाल किये गये हैं। शिक्षक कर्मियों की बहाली, शैक्षणिक सत्र अनियमित होने पर भी राजभवन मौन है। इसके खिलाफ संगठन निरंतर आंदोलन चलायेगा। मौके पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो. ग्यासुद्दीन, राज्य परिषद् सदस्य, अभिषेक आनन्द, मो. हदीश, संदीप कुमार, सुशील उमा राज, पटना जिला अध्यक्ष महेश कुमार, परवेज अशरफी मौजूद रहे।
सुशील कुमार
बिहार राज्य सचिव
;।प्ैथ्द्ध

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें