बिहार में विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

बिहार में विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित


bihar-assembly-disturbed
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। 

उधर, जनता दल (युनाइटेड) के बागी आठ विधायकों ने भी संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत होने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए, इस पर अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

सदन से बाहर निकलने के बाद प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में मौजूदा वक्त में विधि व्यवस्था से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसे लेकर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: