26/11 हमले के लिए आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी : पूर्व पाक अफसर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

26/11 हमले के लिए आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी : पूर्व पाक अफसर

26/11 हमले को लेकर पूर्व पाकिस्तानी जांचकर्ता ने अपने लेख में खुलासा किया है कि कि यह पाकिस्तान की धरती से ही प्रायोजित किया गया था। आतंकियों ने भी यहीं ट्रेनिंग ली थी। पाकिस्तानी जांचकर्ता तारिक खोसा ने लिखा है कि अजमल कसाब पाकिस्तानी नागरिक था और 26/11 हमले के लिए आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी।

पाकिस्तान की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के डीजी रहे तारिक खोसा ने कहा है कि मुंबई (26/11) हमले में पाकिस्‍तान की गलती के शुरुआती सबूत हैं और सरकार को यह सच मान लेना चाहिए। गौरतलब है कि खोसा की ही अगुवाई में पाकिस्‍तान सरकार ने इस हमले की जांच कराई थी।

मशहूर पाकिस्‍तानी अखबार डॉन में प्रकाशित लेख में खोसा लिखते हैं कि एक मुल्‍क के तौर पर अब हमें कड़वे सच का सामना करना चाहिए और पाकिस्‍तान से आतंकियों का खात्मा करना चाहिए।

खोसा को बेनजीर भुट्‌टो मर्डर केस और मेमोगेट केस की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उनकी छवि पाकिस्तान में एक बेदाग और ईमानदार अफसर की है। खोसा ने अपने लेख में कहा है कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन से मुंबई हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में मदद की है। यह सच हमें मानना ही होगा।

खोसा ने कहा कि जांच में साफ है कि सभी आतंकी पाकिस्तान से थे। हमले की साजिश और अंजाम देने के लिए लॉजिस्टिक सेंटर सिंध में बनाया गया था। मास्टरमाइंड कराची में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: