बीजेपी को बिहार में 102 सीटों पर लड़ना चाहिए: कुशवाहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2015

बीजेपी को बिहार में 102 सीटों पर लड़ना चाहिए: कुशवाहा

bjp-shoud-fitght-102-seats-upendr-sushwaha
बीजेपी के सहयोगी दल आरएलएसपी कहना है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा को 102 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और बाकी सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ देनी चाहिए। पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, 'बीजेपी को अगले चुनाव में 243 में से 102 बिहार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और बाकी अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ देनी चाहिए।'

कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव (2010) में बीजेपी ने 102 और इसके सहायक जोडीयू ने 141 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि आरएलएसपी 67 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और एलजेपी को 74 सीटें मिलनी चाहिए। कुशवाहा ने कहा, 'लेकिन क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा भी है, तो बीजेपी इसके लिए भी कुछ सीटें तय कर सकती है।' कुशवाहा ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पटना के एक दिवसीय दौरे पर थे।

कहा जा रहा है कि शाह ने बिहार के अपने वरिष्ठ पार्टी सदस्यों से सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। शाह ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी 243 में से 185 विधानसभा सीटें अपने दम पर जीतना चाहती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: