असम में बाढ़ से मरे तीन लोग, पांच लापता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

असम में बाढ़ से मरे तीन लोग, पांच लापता

assam-flood-3-dead-5-lost
असम में जारी बाढ़ के प्रकोप में सेना के राहत एवं बचाव कार्यों के बावजूद आज तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग लापता हैं। अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चिराग जिले में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गयी वहीं दो अन्य लोगों की मौतें कोकराझार जिले में हुई। उन्होंने कहा कि धुबरी जिले के बिलासीपारा में अाज तड़के नदी में वाहन गिर जाने से वाहन समेत पांच सवार लोग बह गये और अभीतक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने कहा कि वाहन में कुल चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे और वे एक शादी से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जबकि एक अन्य महिला को निचले इलाके में जीवित बचा लिया गया। एक यात्री का शव भी बरामद किया गया है जबकि शेष लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रुगढ़, जोरहाट और धुब्री एवं जिया भराली नदी सोनितपुर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। राज्य में अायी बाढ़ के कारण 19 जिलों के 5.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अबतक छह जिलों में 51 राहत शिविरों में करीब 1.22 लाख लोग रह रहे हैं। सेना ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: