कांग्रेस ने किया अगस्त में होने वाली भारत-पाक बैठक का विरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

कांग्रेस ने किया अगस्त में होने वाली भारत-पाक बैठक का विरोध

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि उन्हें भारत से 23-24 अगस्त को नई दिल्ली में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बैठक के लिए प्रस्ताव मिला है. वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने इस बैठक का विरोध किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच पिछले महीने उफा में मुलाकात के दौरान यह फैसला किया गया था कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक करेंगे.रेडियो पाकिस्तान के अनुसार अजीज ने कहा कि भारत ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ 23 और 24 अगस्त की मुलाकात का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने इस प्रस्तावित बैठक को लेकर अपनी ओर से पुष्टि नहीं की है तथा इस बातचीत का एजेंडा भी तय नहीं हुआ है. मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सीमा पार आतंकवाद, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की जेल से रिहाई तथा परस्पर रूप से संबंधित सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

उफा में मुलाकात के दौरान मोदी और शरीफ की ओर से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत को फिर शुरू करने पर सहमति जताने के बावजूद हालिया गुरदासपुर आतंकी हमले से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: