देश में आतंकवाद का रंग सिर्फ और सिर्फ हरा है: शिवसेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

देश में आतंकवाद का रंग सिर्फ और सिर्फ हरा है: शिवसेना

शिवसेना ने एकबार फिर पूरी ताकत के साथ हिंदू आतंकवाद शब्द को खारिज कर दिया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि भारत में आतंकवाद का सिर्फ एक ही रंग है और वह है हरा रंग.शिवसेना ने आज सामना में लिखा है कि हालांकि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता है, लेकिन जहां तक बात भारत की है, तो यहां आतंकवाद का रंग हरा है.

इस लेख में कहा गया है कि इस हरे आतंकवाद को पालने-पोसने का जितना काम पाकिस्तान ने नहीं किया है, उससे कहीं ज्याद यूपीए की सरकार ने किया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बयान दिया था कि हिंदू आतंकवाद की शब्दावली गढ़कर यूपीए की सरकार ने  आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर दिया है. राजनाथ सिंह के इस बयान पर कांग्रेस बौखला गयी और उसने सरकार पर कई तीखे प्रहार किये. 

लेकिन शिवसेना ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए लिखा है कि उन्होंने यूपीए सरकार के प्रोपगंडा पर करारा प्रहार किया है. शिवसेना की ओर से सामना में लिखा गया है गया है कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां हिंदुओं द्वारा आतंकवाद फैलाने का कोई कारण नहीं है. हालांकि लेख में यह भी लिखा गया है कि आतंकवाद को धर्म का रंग देने वाले देश के दुश्मन हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: