दिग्विजय ने त्रिपुरा के राज्यपाल का इस्तीफा मांगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

दिग्विजय ने त्रिपुरा के राज्यपाल का इस्तीफा मांगा


digvijay-demand-tripura-governor-resignation
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उन्हें पद से हटाने की अपील की। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "मैं त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय के बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने याकूब मेमन की शवयात्रा में शामिल होने वालों के आतंकवादी होने की आशंका जताई।"

उन्होंने कहा, "मैं माननीय राष्ट्रपति से उन्हें निष्कासित करने की अपील करता हूं। सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए।" 1993 मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद रॉय ने गुरुवार को ट्वीट किया था, "खुफिया अधिकारियों को याकूब मेमन की अंत्येष्टि के दौरान मौजूद रहने वाले लोगों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें कई ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके आतंकवादी होने की आशंका है।"

कोई टिप्पणी नहीं: