सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अगस्त)

खुले मे शौच मुक्त ग्राम बनाने के लिए कार्यशाला हुयी आयोजित
  • प्रत्येक खाते मे जमा हो राशि, प्रत्येक नागरिक का कराये बीमा- डा. सुदाम खाडे

sehore news
जनपद पंचायत सीहोर में मर्यादा अभियान, प्रधानमंत्री बीमा योजना, पेंशन योजना तथा ग्राम पंचायतो की पंचवर्षीय कार्ययोजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सीहोर डा. सुदाम खाडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर.आर. भोसले, प्रशिक्षु आईएएस श्री लोकेश कुमार, अग्राणी जिला प्रबंधक बैक आॅफ इण्डिया श्री तोलानी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री ए.ए.खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीहोर श्री राजीव खरे, सहायक यंत्री, सहायक विकास अधिकारी, उपयंत्री, पीसीओ, सरपंच, सचिव, एवं रोजगार सहायक उपस्थित हुये। ग्राम पंचायत पिपलियामीरा वासियो ने बिना सहायता के बनाये शौचालय - कार्यशाला में कलेक्टर डा. सुदाम खाडे ने संबोधित करते हुये कहां की महिलाओ, बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक को शौचालय के महत्व को समझना होगा। 50 प्रतिशत सरपंच महिला है उनहे ग्राम पंचायतो मे महिलाओ के लिए अच्छा वातावरण तैयार करने के लिए आगे आना होगा तथा ग्रामवासी महिलाओ एवं बच्चे-बचियो को खुले मे शौच का विरोध करना होगा। जनपद पंचायत के पिपलियामीरा ग्राम पंचायत की सपेरा बस्ती के ग्राम बासियो ने स्वच्छता का महत्व समझते हुये बिना किसी शासकीय मदद के शौचालयो का निर्माण किया है जो कि जिले भर मे सराहनीय है, ग्राम पंचायत छापरी दौराहा, जमोनियाखुर्द भी सप्ताह भर के अंदर खुले मे शौच से मुक्त ग्राम पंचायत होगी। 15 अगस्त 2015 तक जनपद पंचायत की 10 ग्राम पंचायतो ने खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया हैं , लेकिन 2 अक्टूबर 2015 गांधी जंयती तक जनपद पंचायत की शतप्रतिशत ग्राम पंचायते खुले में शौच से मुक्त हो तभी स्वच्छ भारत मिशन एवं महात्मा गांधी के विचारो को मूर्तरूप दिया जा सकेंगा। शतप्रतिशत ग्रामीणजन का हो बीमा - कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. आर.आर. भोसले ने उपस्थित सरपंच, सचिव, एवं रोजगार सहायको को संबोधित करते हुये कहां की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योतिबीमा से प्रत्येक ग्रामवासी का बीमा हो जिससे परिवार के मुखिया की आकास्मिक दुर्घटना एवं मृत्यु की अवस्था में परिवार को अत्याधिक राशि बीमा के रूप मे प्राप्त हो सकें। भारत सरकार द्वारा बहुत ही कम राशि मे बीमा योजनाओ को आम आदमियो के लिये लाभ दिया गया है। जनधन खातो मे प्रत्येक खाता धारी से राशि जमा कराकर कलस्टर स्तर पर बैको के माध्यम से आयोजित शिविरो मे बीमा योजनाओ से जोडा जावे। ग्राम सभा में पंचवर्षीय योजना का हो अनुमोदन - ग्राम पंचायतो के आवश्यक विकास के लिए पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार करने के लिए 15 अगस्त 2015 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओ मे नये सिरे से आवश्यक कार्यो एवं अद्योसंरचनाओ को जोडते हुये कार्य येाजना तैयार कर अनुमोदन कराये। जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन पोर्टल के माध्यम से सचिव, प्रारंभ करे तथा पेंशन हितग्राहियो के लिए पंजीयन, खाता संशोधन एवं समग्र आईडी की खामियो को दुरूस्त कर नियमित रूप से पेंशन दिलवाना सुनिश्चित करें।
                                 
इछावर की ग्राम पंचायत सोहनखेडा के सचिव पर हुयी निलंबन की कार्यवाही
  • अनियमितता पाये जाने पर नसरूल्लागंज के ग्राम पंचायत छापरी के सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र हुआ जारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत डा. आर.आर. भोसले ने बताया की शासकीय राशि का दुरूपयोग करने पर इछावर के ग्राम पंचायत सोहनखेडा के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। तथा जनपद पंचायत नसरूल्लागंज के ग्राम पंचायत छापरी सचिव को अनियमितता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इछावर के ग्राम पंचायत सोहनखेडा के सचिव श्री जगदीश मीणा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्रदाय की गई राशि 14.85 लाख का आहरण कर दुरूपयोग करने, मांडा परियोजना अंतर्गत प्रदाय की गई राशि 17.60 लाख का आहरण कर हितग्राही को प्रदान न करने तथा ग्राम सभाओ का नियमित आयोजन न करने के साथ निर्माण कार्यो को समय-सीमा राशि आहरण के उपरांत भी पूर्ण न कराये जाने पर निलंबन की कार्यवाही करते हुये जनपद पंचायत मुख्यालय मे संलग्न किया गया है। डा. आर.आर. भोसले ने बताया की ग्राम पंचायत छापरी के सचिव श्री बदामीलाल माझी द्वारा पंच परमेश्वर योजना की राशि 1.60 लाख रू. निकाल कर स्वयं के उपयोग मे लाये जाने तथा ग्राम पंचायत के खाते से राशि स्वयं के पुत्र के नाम से आहरण किये जाने पर निलंबन की कार्यवाही के लिए एक सप्ताह मे स्पष्टीकरण समक्ष मे उपस्थित होकर देने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

7 अगस्त 2015 को आयोजित होगी जिला पंचायत सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत डा. आर.आर. भोसले ने बताया की अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उर्मिला मरेठा की अध्यक्षता मे जिला पंचायत सभा कक्ष मे दिनांक 7 अगस्त 2015 को सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन दोपहर 2ः00 बजे से किया गया है। सामान्य प्रशासन समिति के बैठक एजेण्डे मे माह जुलाई 2015 के आय-व्यय का अनुमोदन तथा सामान्य सभा के एजेण्डे मे महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ की समीक्षा को शामिल किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं: