क्या भारत इस्लामिक स्टेट के संपर्क में है? : मनीष तिवारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

क्या भारत इस्लामिक स्टेट के संपर्क में है? : मनीष तिवारी


does-india-in-touch-with-isis-manish-tiwai
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को सवाल किया कि क्या भारत लीबिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के संपर्क में है? पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्वीट किया, "लीबिया के सिर्ते में दो भारतीयों के रिहा किए जाने पर खुश हूं और अन्य अगवा लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। सुषमा स्वराज जब इसका श्रेय ले रही हैं, तो सवाल यह है कि क्या भारत लीबिया में इस्लामिक स्टेट के संपर्क में है।"


उन्होंने पूछा, "विदेश मंत्री का लीबिया में इस्लामिक स्टेट के साथ सीधा हॉटलाइन दिख रहा है, तो फिर पंजाब के अगवा किए गए 57 लोगों के साथ क्या हुआ, विदेश मंत्री बताएंगी कि वे जिंदा हैं या मर गए हैं।" गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को लीबिया में चार भारतीय शिक्षकों को अगवा कर लिया था और जिनमें से दो को बाद में रिहा कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: