गिलानी ,शाह को छोड़ सभी अलगाववादी नेता रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

गिलानी ,शाह को छोड़ सभी अलगाववादी नेता रिहा

exept-gilani-shah-all-kashmiri-leader-released
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के ठीक पहले हुर्रियत कांफ्रेस के कट्टपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी और डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (डीएफपी) के प्रमुख शबीर अहमद शाह को छोड़कर अन्य सभी अलगाववादी नेताओं को आज सुबह गिरफ्तार किये जाने के कुछ देर बाद ही रिहा कर दिया गया। आगामी रविवार काे नयी दिल्ली में होने वाली भारत-पाक की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के पहले पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया था लेकिन इन नेताओं को या तो नजरबंद कर दिया गया या इन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। 

श्री बासित ने भारत-पाक वार्ता से पहले हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों ,जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) और डीएफपी और सभी अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार सरताज अजीज से बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। पाकिस्तान के इस कदम पर सभी राजनीतिक पार्टियों विशेषकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। विपक्षी दलाें ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को पड़ोसी देश के साथ बातचीत एक बार फिर शुरू करने पर कठघरे में खड़ा करते हुए उसे पार्टी के पहले के रूख की याद दिलायी जब भाजपा का कहना था कि आंतकवादी हमले और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते।

कोई टिप्पणी नहीं: