भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन(इसरो) 27 अगस्त को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह जीसैट-6 को प्रक्षेपित करेगा। इसरो के सूत्रों के अनुसार श्रीहरिकोटा में शाम चार बजकर 52 मिनट पर उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी डी6 के जरिये जीसैट-6 का प्रक्षेपण किया जाना है।
इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने पहले ही बताया था कि यह उपग्रह संचार के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम के निदेशक के सिवान के मुताबिक 2 अरब 50 करोड़ रुपये की लागत वाले लगभग ढाई टन वजन के उपग्रह में 10 विशेष ट्रांसपोंडर लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें