संविधान की अनदेखी कर रही है सरकार : माकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

संविधान की अनदेखी कर रही है सरकार : माकपा


government-ignoring-constitution-yetury
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन को संविधान की बुनियादी सोच के खिलाफ बताया है। माकपा ने कहा है कि सरकार संसद में गतिरोध तोड़ने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं रख सकी है। 

पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "सोमवार को हम लोग सर्वदलीय बैठक में गए थे। सोच रहे थे कि सरकार के पास कोई ठोस बात होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनकी कोशिश सरकार को संसद के प्रति जवाबदेह बनाने के संवैधानिक ढांचे के खिलाफ दिख रही है। "

येचुरी ने कहा, "हम सांसदों के निलंबन का कड़ा विरोध करते हैं। यह संविधान की बुनियाद के खिलाफ है। हम चाहते हैं कि सरकार जवाबदेह बने। जांच पूरी होने तक विवादित मंत्री, मुख्यमंत्री को पद पर नहीं रहना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: