कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र नहीं : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र नहीं : भाजपा


congress-dont-have-democratic-dna-bjp
लोकसभा में 25 सांसदों के निलंबन को कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र नहीं है और विपक्षी पार्टी द्वारा लोकतंत्र की चर्चा करना शैतान द्वारा शास्त्रों का हवाला देने जैसा ही है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की बात करना वैसे ही है, जैसे शैतान शास्त्रों का हवाला दे रहा हो। उनके डीएनए में ही लोकतंत्र नहीं है। मां पार्टी की अध्यक्ष हैं और बेटा उपाध्यक्ष। क्या वे हमें लोकतंत्र सिखाएंगे?"

मंत्री ने कहा, "संसद में गतिरोध के लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। उनके मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती, जो आपातकाल के लिए जिम्मेदार हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार संसद में गतिरोध दूर करने के लिए कांग्रेस से बात कर रही है, लेकिन विपक्षी पार्टी समर्थन नहीं कर रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करना बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना हरकत है। जावड़ेकर ने साल 1975 में आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगाया गया और हजारों लोगों को जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा, "उनके डीएनए में आपातकाल की मानसिकता है। कम से कम उन्हें संसदीय लोकतंत्र की समझ होनी चाहिए। सत्तारूढ़ पार्टी उनके निकट जा रही है और वे दूर भाग रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा लोकसभा में कांग्रेस के 25 सदस्यों के निलंबन की घटना को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था।अध्यक्ष ने संसद की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने को लेकर कांग्रेस के 25 सदस्यों को सोमवार को पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया था।  जावड़ेकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति जलन की भावना से संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: