द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम से मीडिया की आवाज को नहीं दबाने की अपील की है। श्री स्टालिन ने राज्य आश्रित अरासू केबल कॉपोरेशन पर आपत्ति दर्ज करते हुये कहा कि सरकार के अनुसार नहीं चलने के कारण प्रतिष्ठित तमिल चैनलों पुथिया थलाईमुराई और थांती टीवी की आवृत्ति को कम स्तर पर ला दिया गया है। इससे इनका प्रसारण स्तर भी घट गया है।”
उन्होंने कहा, “मीडिया भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ ही शिक्षा और सूचना का स्रोत भी है। राज्य के लोगों की पहुंच की वस्तुओं पर नियंत्रण से सरकार अभिव्यक्ति की आजादी का हनन कर रही है।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें