कलाम एक प्रेरणा थे : बान की-मून - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

कलाम एक प्रेरणा थे : बान की-मून


kalaam-was-inspiration-moon
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी और दुनिया को दी गई उनकी 'प्रेरणा' को सलाम किया। बान, शुक्रवार को न्यूयार्क स्थित भारतीय मिशन में आयोजित शोक सभा में शामिल पहुंचे थे। बान ने कहा, "कलाम के निधन पर जिस तरह दुनियाभर में दुख जताया जा रहा है, वह उनके प्रति उस सम्मान को दर्शाता है, जो उन्होंने अपने राष्ट्रपति बने रहने के दौरान और उसके बाद भी दुनियाभर को प्रेरणा देकर अर्जित की थी।"

उन्होंने कहा, "उस महान राजनेता के निधन के शोक में संयुक्त राष्ट्र, भारत की जनता के साथ है।" बान ने इस दौरान शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। बीते दो दिनों में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों के कई राजनयिक कलाम के निधन पर शोक जताने भारतीय मिशन पहुंचे हैं और उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: