कश्मीर का मसला उठाया तो नहीं होगी बातचीत : सुषमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

कश्मीर का मसला उठाया तो नहीं होगी बातचीत : सुषमा

kashmir-isuue-not-in-talk-suashma
भारत ने पाकिस्तान को आज दो टूक शब्दों में बता दिया कि यदि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक में कश्मीर मुद्दे को उठाने तथा हुर्रियत नेताअों से मिलने की बात पर अडा रहता है तो दोनों देशों के बीच यह बातचीत नहीं होगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए)यदि बातचीत का दायरा आतंकवाद तक ही सीमित रखने और हुर्रियत को इसमें पक्षकार नहीं बनाने का आश्वासन देते हैं तो उनका बातचीत के लिए यहां स्वागत है यदि भारत को ऐसा स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता है और पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा उठाने तथा हुर्रियत को बीच में लाने की बात करता है तो बातचीत नहीं होगी। 

श्रीमती स्वराज ने कहा, “ सरताज साहब, हम बातचीत के लिये कोई पूर्व शर्त नहीं लगा रहे हैं। हम तो बस अपने नेताओं के हस्ताक्षर वाले सहमतियों का सम्मान करने की बात कह रहे हैं। अगर आप किसी तीसरे को पक्षकार नहीं बनायें और बातचीत को आतंकवाद के दायरे से बाहर नहीं ले जायें तो आपका यहाँ स्वागत है।” विदेश मंत्री का आशय शिमला समझौते और ऊफा में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच पांच बिन्दुओं पर बनी सहमति से था। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच समग्र वार्ता का विषय है और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक में समग्र वार्ता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: