कश्मीर के बिना बातचीत बेमानी : अजीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

कश्मीर के बिना बातचीत बेमानी : अजीज

no-talk-without-kashmir-aziz
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने आज भारत पर शर्त थोपने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह बिना किसी पूर्व शर्त के अपने समकक्ष अजीत डोभाल के साथ बातचीत के लिये नयी दिल्ली जाने को तैयार हैं लेकिन एजेंडा में कश्मीर पर चर्चा का मुद्दा शामिल रहना चाहिये श्री अजीज ने रविवार को होने वाली इस बातचीत के लिये पाकिस्तान की ओर से शर्त लगाये जाने के भारत के आरोप को खारिज करते हुये कहा कि वह कश्मीर सहित सभी मुद्दो पर बातचीत करना चाहता है और एेसा करके वह ऊफा में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुये समझौते का उल्लंघन नहीं कर रहा है। इस समझौते में सभी मुद्दों पर बातचीत की बात की गयी थी इसमें कश्मीर का उल्लेख नहीं है लेकिन सभी को पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर सबसे अहम मुद्दा है। 

उन्होंने कहा कि हमने एजेंडा में स्पष्ट कर दिया था कि कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के बारे में भी बात होगी और कम से कम कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ाने के तौर तरीके पर तो चर्चा होनी ही चाहिये। कश्मीर के मुद्दे के बिना भारत के साथ कोई गंभीर एवं सार्थक चर्चा हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि हुर्रियत नेताओं से मिलना कोई नई बात नहीं है। कई वर्षों से यह सिलसिला चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को डोजियर सौंपने की बात कर रहा है लेकिन जब वह बातचीत के लिये जाएँगें तो पाकिस्तान के अंदर भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों के बारे में तीन डोजियर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को सौंपेंगे। यदि वह वार्ता के लिये नहीं जा पाते हैं तो अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान न्यूयाॅर्क में श्री डोभाल को ये डोजियर सौंपे जाएँगे।

कोई टिप्पणी नहीं: