कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि.कई गांव बाढ़ से घिरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि.कई गांव बाढ़ से घिरे

kosi-river-in-bihar-over-danger
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण कोसी नदी का जलस्तर में तेजी वृद्धि हो रही है जिससे कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जल संसाधन विभाग कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने आज यहां बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण कोसी नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुयी है। जल स्तर में वृद्धि के कारण कोसी बराज में दो लाख छह हजार क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया है जिसके चलते बराज के 56 में से 24 फाटकों को खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोसी नदी के 12 तटबंध स्परों पर पानी का दवाब बढ़ गया है जहां विभाग के अभियंता लगातार नजर रख रहे है और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये है। 

श्री दास ने बताया कि इसके अलावा बराज से पूर्वी कोसी कैनाल में दस हजार क्यूसेक और पश्चिमी कोसी कैनाल में ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पूर्वी और पश्चिमी कोसी कैनाल के बीच कई गांव बाढ़ से घिर गये हैं जहां बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इन गांवों की दस लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है तथा सैकड़ों एकड़ में लगी फसलों की भी क्षति हुयी है। इसबीच कोसी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा- मानसी रेल खंड के फानगो हॉल्ट के निकट पानी का दबाव बढ़ गया है। यहां भी विभाग के अभियंता नजर रखे हुये है। हालांकि इस रेल खंड पर रेल गाड़ियों का परिचालन जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: