राबर्ट वाड्रा वीआईपी सूची से हटने के लिये तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

राबर्ट वाड्रा वीआईपी सूची से हटने के लिये तैयार

robert-wadra-ready-to-quit-vvip-list
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा हवाई अड्डों पर बिना सुरक्षा जांच के आने जाने की अनुमति प्राप्त अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सूची से अपना नाम हटाने के पक्ष में हैं और इसके लिखकर देने के लिये तैयार हैं। श्री वाड्रा ने फेसबुक पर आज बताया कि वह खुद अपना नाम इस वीआईपी सूची से हटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं1उन्होंने लिखा है “मैं वीआईपी सूची से अपना हटाने के लिये लिखकर देने को तैयार हूंँ । मैं कोई वीआईपी नही हूं और इस बारे में पहले भी अपनी इच्छा व्यक्त कर चुका हैं। कृपया हर थोडे दिन बाद इस बारे में खबरे उडाकर जनता का समय बर्बाद नही करें।”

उल्लेखनीय है कि इस आशय की रिपोर्टे आई हैं कि गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्यन मंत्रालय को हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के बिना आने जाने की अनुमति देने के लिये बनी वीआईपी की सूची में राबर्ट वाड्रा का नाम शामिल है। यह सुविधा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,कैबिनेट मंत्री ,नेता विपक्ष,उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री,राजदूत समेत गिनेचुने लोगों को प्राप्त है। श्री वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुत्री के नाते एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है और इस श्रेणी में आनेवालों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: