जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने मसरत को रिहा करने का आदेश दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2015

जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने मसरत को रिहा करने का आदेश दिया

mashrat-alam-order-to-release
जम्मू-कश्मीर के कट्टर अलगाववादी नेता मसरत आलम की फिर रिहाई हो सकती है। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने मसरत की हिरासत रद्द करते हुए उसकी रिहाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मसरत के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट (PSA) की जो धाराएं लगाई गई थीं, वे सही नहीं हैं। हाई कोर्ट ने साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार को निर्देश देते हुए कहा है कि मसरत की रिहाई जल्द से जल्द होनी चाहिए

मसरत आलम को अप्रैल में एक रैली के दौरान भारत विरोधी नारे और पाकिस्तानी झंडा लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की बीजेपी-पीडीपी सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिन बाद मसरत को रिहा किया था, जिस पर जमकर बवाल हुआ था। मसरत पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के करीब 27 मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: