आप विधायक सुरिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2015

आप विधायक सुरिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

aap-mla-surinder-singh-arrested
आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने एनडीएमसी कर्मी पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने सुरिंदर सिंह को जांच में शामिल होने के चौथा नोटिस जारी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। पुलिस ने सुरिंदर के अलावा उनके ड्राइवर पंकज और सहायक प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है और अब उन्हें कल सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी।

आपको बता दें कि सुरिंदर सिंह पर एनडीएमसी कर्मचारियों के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। कर्मचारियों की शिकायत पर दिल्ली के तुगलक रोड थाने में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सुरिंदर सिंह का कहना है कि एनडीएमसी के कर्मचारी एक रिक्शेवाले से घूस मांग रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया।

वहीं एनडीएमसी के सफाई निरीक्षक आर जे मीणा ने कहा था कि एनडीएमसी टीम एक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, तभी विधायक वहां पहुंच गए और उसके पक्ष में बहस करने लगे और बाद में अपने लोगों के साथ मिलकर मुकेश की पिटायी कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: