वाईएसआर कांग्रेस सांसदों ने भी दिखाए पोस्टर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

वाईएसआर कांग्रेस सांसदों ने भी दिखाए पोस्टर

लोकसभा में पोस्टर दिखाने वाले वाईएसआर कांग्रेस सदस्यों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि सांसदों को अपनी बात रखने और मंत्रियों से आश्वासन लेने का हक है लेकिन जानबूझकर नियमों को चुनौती देकर नहीं।

लोकसभा में आज कार्यवाही शुरू होने पर वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए पोस्टर लेकर अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए जबकि टीआरएस सदस्य सत्तापक्ष की ओर प्रधानमंत्री की सीट के बगल में खड़े होकर तेलंगाना के लिए पृथक उच्च न्यायालय की मांग कर रहे थे ।वाईएसआर कांग्रेस तथा टीआरएस सदस्यों की मांग के बीच सदन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंध्रप्रदेश के संबंध में कुछ विषय उठे हैं और निश्चित तौर पर सरकार उस पर ध्यान दे रही है। आंध्रप्रदेश के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा, 'तेलंगाना के बारे में अभी हमारी विधि मंत्री से बात हुई है। विधि मंत्री इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रयत्नशील हैं। सरकार अपनी तरफ से प्रयत्नशील है। जहां तक संभव होगा सरकार इस बारे में बात करके समाधान निकालेगी।'

वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य इसके बाद भी आसन के समीन नारेबाजी करते रहे और टीआरएस सदस्य सदन में सत्तापक्ष की ओर कतार बनाकर खड़े रहे। इस पर अध्यक्ष ने कहा, 'जब आप सांसद बनकर आते हैं तब आपको नियम पुस्तिका दी जाती है। यह नियम पुस्तिका एक व्यक्ति ने नहीं बनाई है। संसद की समिति ने इसे बनाया है। सदन सवाल उठाने के लिए है, मंत्री से आश्वासन लेने के लिए है।' उन्होंने कहा, 'नियम आपके ही बनाये हुए है। आप जानबूझकर नियमों को चुनौती दे रहे हैं। आप अपनी बात रखें और मैं आपको प्रश्नकाल के बाद मौका दूंगी लेकिन नियमों को चुनौती देते हुए नहीं।' 

कोई टिप्पणी नहीं: