कलेक्टर ने 165 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई
पन्ना 04 अगस्त 15/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान, एडीएम अनिल खरे तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने 165 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कई आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपचार सहायता, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, पेंशन भुगतान, खाद्यान्न वितरण, मजदूरी भुगतान तथा भूअर्जन की राशि के भुगतान के आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का एक सप्ताह में निराकरण करें। साप्ताहिक टी.एल. समीक्षा बैठक में निराकरण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जनसुनवाई के दौरान ग्राम गिरवारा की तीन महिलाओं ने एक वर्ष से पेंशन राशि प्राप्त न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना को आवेदन पत्र का परीक्षण करके तीन दिवस में भुगतान के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत दीया के कई आवेदकों ने कपिल धारा कूप निर्माण की मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मजदूरी भुगतान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम फुलवारी के वीरेन्द्र रजक द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा राशि भुगतान आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवेदन पत्र का परीक्षण करके एक सप्ताह में बीमा सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत गरियारी के पूर्व सरपंच पन्नालाल यादव द्वारा मजदूरी भुगतान तथा ग्राम भमरहा के रामस्वरूप व्यास द्वारा पेंशन भुगतान का आवेदन दिया गया। ग्राम पंचायत मुडवारी के ग्राम महुआ निवासी सविता देवी द्वारा प्रसूति सहायता प्रदान करने तथा ग्राम मझगाय निवासी किशोरा यादव द्वारा ओला राहत राशि का भुगतान न करने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम पहाडीखेरा के रामस्वरूप गर्ग ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा अर्जित भूमि के स्थान पर अन्य किसानों के खेतों से नहर बनाई जा रही है। जहां से नहर बनाई जा रही है उसका मुआवजा नही दिया गया है। पीडित किसानों को मुआवजा दिया जाए। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को प्रकरण का परीक्षण करके प्रतिवेदन देने तथा निर्धारित की गई भूमि पर ही निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कई आवेदकों ने जसवंतपुरा बांध के डूब क्षेत्र में उनकी भूमि आने के कारण मुआवजा राशि के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को सभी के भूअर्जन प्रस्ताव एक सप्ताह मंें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदक ताज मोहम्मद निवासी झरकुआ को इंदिरा आवास योजना की राशि प्रदान करने तथा राशि देने में लापरवाही बरतने वाले सचिव के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान ग्राम भसूडा के नेत्रहीन आवेदक लडकू गोड तथा कल्ली बाई ने इंदिरा आवास योजना में आवंटित राशि पूर्व सरंपच तथा सचिव द्वारा अवैध रूप से आहरित करने की शिकायत की। कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण करके दोषी पाए जाने पर पूर्व सरंपच एवं सचिव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं आवेदक को राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
बेल तथा आंवला संग्रहण पर 12 दिसंबर तक प्रतिबंध
पन्ना 04 अगस्त 15/औषधीय पौधों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दक्षिण वन मण्डल पन्ना में 12 दिसंबर 2015 तक बेल तथा आंवला फल के संग्रहण एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध मध्य प्रदेश वन उपज जेव विविधता संरक्षण नियम 2005 के तहत लगाया गया है। इस संबंध में वन मण्डलाधिकारी दक्षिण आर.सी. विश्वकर्मा ने बताया कि दक्षिण वन मण्डल के सलेहा, कल्दा, पवई, मोहन्द्रा, रैपुरा एवं शाहनगर के वन क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लगाया गया है। अधिनियम की धारा 4 के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध की अवधि में कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था यदि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में आंवला की तुडाई संग्रहण तथा परिवहन करते पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम जनता से प्रतिबंध का पालन करते हुए इस अवधि में आंवला तथा जडी बूटियों का संग्रहण न करने की अपील की है।
जुलाई में 37 पेंशन प्रकरण निराकृत-6 को मिला अग्रिम पीपीओ
पन्ना 04 अगस्त 15/सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जुलाई माह में 37 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस संबंध में जिला पेंषन अधिकारी आर.डी. अहिरवार ने बताया कि माह जुलाई में विभिन्न विभागों के कुल 29 शासकीय सेवक सेवा निवृत्त हुए है। इनमें से 6 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त दिनांक के पूर्व ही अग्रिम पीपीओ जारी कर दिया गया। इस माह लक्ष्मी प्रसाद लखेरा पीएचई, इन्द्रपाल सिंह परमार पीडब्ल्यूडी, राम मिलन विश्वकर्मा हाईस्कूल रक्सेहा, गीतादेवी खरे उत्कृष्ट विद्यालय अजयगढ़, रमाशंकर श्रीवास्तव सहायक ग्रेड तीन कलेक्ट्रेट एवं राम सुन्दर द्विवेदी वनपाल दक्षिण वनमण्डल के पेंषन अदायगी आदेष शामिल है। उन्होंने बताया कि शेष 23 में से 22 शासकीय सेवकों के पेंशन अदायगी आदेश माह जुलाई में जारी किए गए है। काशी प्रसाद लोधी व रमेश प्रसाद दुबे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राम गोपाल पाण्डेय वन विभाग, लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार व अर्जुन सिंह चैहान पन्ना टाईगर रिजर्व, रूपराज शर्मा, व मातृदत्त मिश्रा आयुष कार्यालय शामिल है। इसी प्रकार जगदीश प्रसाद हरिजन जिला एवं सत्र न्यायालय, गणेशराम गौतम पंचायत समन्वय अधिकारी गुनौर, राजाराम यादव ड्रेसर, राजेन्द्र कुमार रैकवार कम्पाउण्डर व प्रकाशवंती शर्मा एलएचव्ही स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। व्यंकट प्रसाद त्रिपाठी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख पन्ना एवं श्रीनिवास गर्ग नायब तहसीलदार सिमरिया मंजूलता मिश्रा विकासखण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के भी पेंशन प्रकरण मंजूर कर दिए गए हैं। अनुग्रह सिंह गौड़ शा.उ.मा.विद्यालय नरदहा, रफीक खान सहायक ग्रेड तीन पीएचई, रामकुमार अहिरवार प्रधान आरक्षक, लक्ष्मी प्रसाद गौतम उप निरीक्षक, नरेन्द्र सिंह बैस उप पुलिस अधीक्षक व किशोरीलाल वर्मन प्रधान आरक्षक पुलिस विभाग तथा अब्दुल रफीक कार्यभारित टर्नर पीडब्ल्यूडी पन्ना शामिल हैं उन्होंने बताया कि दक्षिण वनमण्डल पन्ना अंतर्गत सेवा निवृत्त शासकीय सेवक श्री मोतीलाल पाठक उप वनक्षेत्रपाल का पेंशन प्रकरण वेतन निर्धारण की जाँच के अभाव में संबंधित विभाग को वापस किया गया है। विलम्ब से प्राप्त हुए 11 पेंशन प्रकरणों का कलेक्टर पन्ना की अनुमति पश्चात निराकरण किया जा रहा है। जिनमें से 4 शासकीय सेवक रामबहादुर शुक्ला कम्पाण्डर एवं स्व. श्री सरमनलाल रजक वार्ड वाय जिला अस्पताल पन्ना, स्व.श्री मनीराम दहायत प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला कार्यालय प्राचार्य शा.उ.मा.विद्यालय रैपुरा एवं स्व.श्री कमलेशपाल सिंह जादौन,सहायक शिक्षक कार्यालय प्राचार्य उ.मा.विद्यालय कृष्णगढ़ के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।
बीमा योजना के लिए विशेष अभियान 9 अगस्त को विशेष अभियान का दूसरा चरण 9 अगस्त को-भरे जाएंगे बीमा के फार्म
पन्ना 04 अगस्त 15/प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इसका दूसरा चरण 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए मतदान केन्द्रवार 4-4 कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। इन्हें विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान की मानीटरिंग के लिए जिला स्तर के 76 अधिकारियों को जोनल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। सभी एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभियान को अमलीजामा पहनाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एडीएम अनिल खरे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने बताया कि तैनात कर्मचारी जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 9 अगस्त को प्रधानमंत्री बीमा योजना के फार्म भरवाएंगे। अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अब तक इस योजना से लाभ न उठाने वाले बैंक खाता धारकों की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराई गई है। सूची के अनुसार हितग्राहियों के फार्म भरवाएं। इस अभियान के दौरान शत प्रतिशत आवेदकों को इससे लाभान्वित करें। प्राप्त आवेदन पत्र जनपद पंचायत कार्यालय में संकलित किए जाएंगे। इन्हें 12 अगस्त तक संबंधित बैंक शाखाओं में उपलब्ध कराए। सभी बैंक शाखा प्रबधंक पूर्व के प्राप्त आवेदन पत्रों तथा अभियान से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को को तत्परता से आॅनलाईन दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिन व्यक्तियों के आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त नही हुई थी उनकी भी यदि जानकारी प्राप्त होती है तो उसे संकलित करें। आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त होने पर उसे मतदाता सूची से लिंक कराए। सभी एसडीएम तथा तहसीलदार अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां करें। अभियान के दौरान लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करें।
जिले में अब तक 388 मि.मी. वर्षा दर्ज
पन्ना 04 अगस्त 15/जिले में एक जून से अब तक कुल 388 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख अरविन्द खरे ने बताया कि इस अवधि में तहसील पन्ना में 399.8 मि.मी., गुनौर में 528 मि.मी., पवई में 425 मि.मी., शाहनगर मंें 282.3 मि.मी. तथा अजयगढ में 304.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 375.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 436.8 मि.मी., गुनौर में 330 मि.मी., पवई में 430 मि.मी, शाहनगर में 422.4 मि.मी. तथा अजयगढ में 259.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 4 अगस्त को सर्वाधिक 40 मि.मी. वर्षा पवई तहसील में दर्ज की गई। इसी दिन पन्ना में 14 मि.मी., गुनौर में 20 मि.मी., शाहनगर में 30.2 तथा अजयगढ में 31.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
डिप्टी कलेक्टर श्री गुप्ता को सौंपे प्रभार
पन्ना 04 अगस्त 15/प्रशासनिक कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवनारायण सिंह चैहान ने डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार गुप्ता को शाखाओं के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है। जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन, स्थापना शाखा, धर्मार्थ शाखा, जनसुनवाई, टी.एल. शाखा, आवक जावक शाखा, सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड संबंधी कार्य का दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार आधार कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के समन्वय, रूपये 10 हजार तक के देयकों को स्वीकृत, आहरण के अधिकार का दायित्व सौंपा है।
मुख्य सचिव ने समाधान आॅनलाईन में की सुनवाई
पन्ना 04 अगस्त 15/टेली कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने विभिन्न जिलों के आवेदकों के आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने होशांगाबाद, रतलाम, सागर, बुरहानपुर, सीधी, विदिशा, बैतूल तथा अनूपपुर जिले के आवेदकों के आवेदनों का निरकारण किया। उन्होंने सीधी जिले के आवेदक पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा दिए गए आवेदन पत्र के संबंध में कहा कि यदि सरपंच तथा सचिव ने शौचालय निर्माण की राशि का गबन किया है तो उनके विरूद्ध राशि की वसूली के साथ जेल भेजने की कार्यवाही करें। उन्होंने अनूपपुर जिले के आवेदक सुनील कुमार द्वारा 20 नवंबर 2014 को दिए गए सीमांकन के आवेदन पत्र कार्यवाही न करने वाले राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। समाधान आॅनलाईन में सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समय पर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराए। उन्होंने मंदसोर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना में मजदूरी भुगतान तथा बुरहानपुर जिले की आवेदिका को बीमा लाभ देने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान, एडीएम अनिल खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर.डी. अहिरवार तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने समाधान आॅनलाईन बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें