छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अगस्त)

पषुपालन मंत्री कुसुम सिंह महदेले आज घुवारा आयेंगी 

छतरपुर/04 अगस्त/प्रदेष षासन की पषुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे सागर से प्रस्थान कर प्रातः साढ़े 11 बजे घुवारा आयेंगी। मंत्री सुश्री महदेले घुवारा में स्थानीय कार्यक्रम में षामिल होकर सायं 5 बजे पन्ना के लिये प्रस्थान करेंगी।  

ईव्हीएम का भौतिक सत्यापन आज 

छतरपुर/04 अगस्त/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, भोपाल के निर्देषानुसार विगत् लोकसभा निर्वाचन के दौरान उपयोग की गई इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मषीनों का भौतिक सत्यापन 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2000 एवं 2001 की ईव्हीएम मषीनों को चिन्हित करने का कार्य भी किया जाना है। ईव्हीएम के भौतिक सत्यापन एवं चिन्हीकरण कार्य के लिये कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, वेयर हाउस प्रभारी, जिला कोषालय अधिकारी तथा जिला परियोजना अधिकारी, षहरी विकास अभिकरण कार्यालय छतरपुर की उपस्थिति में खोला जायेगा। अतः इस अवसर पर समस्त संबंधितों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है। 

पेंषनरों को पीपीओ वितरित  

chhatarpur news
छतरपुर/04 अगस्त/जिला पेंशन अधिकारी अनिल कुमार खरे द्वारा आज 37 पेंशनरों को पेंषन पेमेंट आर्डर का वितरण किया गया। इनमें 20 पेंशनर को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एवं 5 पेंशनर को सेवानिवृत्ति के एक से दो माह पूर्व ही पीपीओ वितरित किये गये। इस अवसर पर पेंशनर ऐसोसियेशन के अध्यक्ष आर एस गोस्वामी ने पेंशनरों को भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दीं। ऐसोसियेशन के उपाध्यक्ष आर एल खरे, संयुक्त सचिव गणेश प्रसाद पाण्डेय तथा सहायक पेंषन अधिकारी गौरी षंकर विश्वकर्मा, अरूण तिवारी एवं श्री रूपौलिहा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

भूतपूर्व सैनिकों से दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील 

छतरपुर/04 अगस्त/जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं से रिकार्ड के आॅनलाईन अपडेषन एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में षीघ्र ही दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की गई है। सैनिकों को आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, भूत पूर्व सैनिक का आई कार्ड, बैंक पास बुक, पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, एक फोटो, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराना होगा। 

आमसभा एवं जुलूस की अनुमति हेतु अधिकारी नियुक्त

छतरपुर/04 अगस्त/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने नगर परिषद्, घुवारा के आम निर्वाचन के तहत उम्मीदवारों को राजनैतिक आमसभा एवं जुलूस की अनुमति प्रदान करने हेतु तत्काल प्रभाव से सक्षम प्राधिकारी की नियुक्ति की है। अभ्यर्थी अनुविभागीय अधिकारी बड़ामलहरा तथा तहसीलदार घुवारा एवं नगर परिषद् घुवारा के लिये नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं: