आरबीआई ने पेमेंट बैंक के लिए 11 अर्जियों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इनमें एबी नुवो, एअरटेल एम कामर्श, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा,वोडा फोन एम-पैसा, सन फार्मा के प्रमोटर दिलीप सांघवी, चोलामंडलम और पे-टीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, पोस्ट ऑफिस की पेमेंट बैंक खोलने की अर्जियां शामिल हैं।
इस खबर पर पे-टीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का कहना है ये मंजूरी पेमेंट इंडस्ट्री में अब तक किए गए उनके काम को मान्यता देने जैसा है जिसके लिए उन्हें खुशी और गर्व दोनों की अनुभूति हो रही है। विजय शेखर शर्मा ने कहा की पेमेंट बैंक के तौर पर काम करने के लिए पे-टीम को किसी अतिरिक्त फंड की जरूरत नहीं है। कंपनी के पास पर्याप्त पैसा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें