ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए सीबीआई ने भेजे आवश्यक दस्तावेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए सीबीआई ने भेजे आवश्यक दस्तावेज

red-corner-notice-for-lalit-modi
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज इंटरपोल को आवश्यक दस्तावेज भेज दिये। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ललित मोदी के खिलाफ जो दस्तावेज उपलब्ध कराये थे, उसे सत्यापन अौर कानूनी विश्लेषण के बाद इंटरपोल को भेज दिये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि इंटरपोल से रेड कॉर्नर जारी कराने की यह वैधानिक प्रक्रिया होती है। 

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद ललित मोदी को भारत लाने में सहायता मिलेगी। ललित मोदी पर आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं और हवाला कारोबार के आरोप हैं। वह फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। भ्रष्टाचार के अारोपों की जांच आगे बढ़ाने के लिए उन्हें भारत लाना जरूरी है। ईडी को ललित मोदी की तलाश है। गौरतलब है कि मुंबई की विशेष अदालत ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई इकाई ने सीबीआई से कहा था कि वह ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे।

कोई टिप्पणी नहीं: