मध्य प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, 30 से लोगों की मौत, 50 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 अगस्त 2015

मध्य प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, 30 से लोगों की मौत, 50 घायल

  • घटना माचक नदी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते घटी, कामयानी व जनता एक्सप्रेस की 10 बोगिया क्षतिग्रस्त पुलिया के उपर पानी बह रहा था 
  • प्रथम दृष्टया जांच में ट्रेन पहले पटरी से उतरी फिर पानी में गिरी, बारिश के चलते यह हादसा हुआ है  
  • मौके पर अफरातफरी, राहत कार्य तेज 
  • घटना के बाद मुंबई-इटारसी मार्ग को बंद कर दिया गया है, जिससे कुल 35 ट्रेने प्रभावित हुई है 


train-deraild-accedent-30-death
मध्य प्रदेश के हरदा-खिरकिया के बीच काली माचक नदी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। जबकि इसी रूट पर पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। जबकि राहत में जुटे लोगों ने अब तक 22 शव बोगी में से बरामद कर चुके है। पुलिस के मुताबिक जनता एक्सप्रेस से निकलने के प्रयास में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के चलते मौके पर चीखपुकार के बीच अफरातफरी का माहौल है। देर रात तक आरपीएफ व जीएम, डीआरएम व मेडिकल स्टॉफ के साथ राहत ट्रेनें दुर्घटनास्थल पहुंच चुकी है। होशंगाबाद के डिवीजनल कमिश्नर वीके बॉथम ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद होशंगाबाद अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। होशंगाबाद से पुलिसबल भी बचाव के लिए मौके पर पहुंच गयी है। 

यात्रियों के मुताबिक रात करीब 11 बजे हरदा से करीब 20 किमी पहले एक तेज आवाज हुआ। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही ट्रेन रुक गई थी। बाहर गहरा अंधेरा था। तेज बारिश हो रही थी। पता चला कि ट्रेन एक पुल से क्रॉस हुई है, जिसके ऊपर पानी बह रहा था। हमने अंधेरे में जाकर देखा कि पीछे की 3-4 बोगियां पटरी से उतरकर पानी में समा गई थीं। लेकिन गहरे अंधेरे में किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। रात करीब एक बजे राहत टीम वहां पहुंचा। इटारसी व अन्य स्टेशनों से राहत ट्रेने दुर्घटनास्थल तक गई है। मौके पर पहुंचे लोग राहत कार्य में युद्धस्तर पर जुटे है। हादसे के शिकार हुए डिब्बों में 300 से ज्यादा लोगों के होने की आशंका है। बताते है कि पटना से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस रात करीब 11.10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसकी सूचना रात करीब 12.30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंची। ट्रेन भिरंगी स्टेशन से निकली थी। 11.25 पर इसे हरदा पहुंचना था। इंजन ने काली माचक नदी पार की थी। इसके बाद ट्रेन अचानक झटके के साथ रुक गई। इंजन ने नदी पार कर ली थी। उनका डिब्बा भी निकल गया था। पर एस-4 के पीछे वाले डिब्बे नदी में थे। नदी में बहाव तेज है। इस ट्रैक से मुंबई और इटारसी तरफ आने वाली गाडि़यों को रोक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मुबंई से आ रही कामायनी एक्सप्रेस 11071 के 3 और इटारसी से मुबंई जा रही 13201 जनता एक्सप्रेस के दो डिब्बे लटकने और ट्रेन छोड़ने की जानकारी मिली है। कामायनी के दो डिब्बे पूरी तरह पानी में डूबे है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौके पर इतना पानी है कि तत्काल वहां पहुंचना संभव नहीं है। मुंबई से आने और जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही इटारसी से बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं: