पाकिस्तान ने भारतीय सैन्‍य चौकियों पर की भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 17 सितंबर 2015

पाकिस्तान ने भारतीय सैन्‍य चौकियों पर की भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात से चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी की जिसका भारतीय बलों ने जवाब दिया। पाकिस्तानी पक्ष ने रात में और बुधवार को दिन में तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और रात में पुंछ सेक्टर में दोबारा गोलीबारी शुरू कर दी।


 रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों को मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि एलओसी पर भारी गोलीबारी पाक की ओर से की गई और भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: