प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गूगल के हेडक्वार्टर पहुंचे। जहां गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गूगल मैप पर आगरा व वाराणसी के घाट देखे। इस मौके पर मोदी ने गूगल अर्थ और स्ट्रीट व्यू के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गूगल अर्थ पर खगौल (बिहार की राजधानी पटना से लगा हुआ इलाका और एस्ट्रोनॉमर आर्यभट्ट के गांव) को पिनप्वॉइंट करने के लिए कहा। यहां आर्यभट्ट की ऑब्जर्वेटरी भी थी। इससे पहले पीएम मोदी ने पिचाई के साथ गूगल हेडक्वार्टर का दौरा किया। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा इनटरनेट आधारित सर्च इंजन है। पीएम मोदी ने गूगल की नवीन प्रौद्योगिकी का स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया कार्यक्रमों में किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है इस पर भी गौर किया। यहां गूगल अर्थ के जरिये पीएम मोदी को वाराणसी में गंगा नदी की जूम-इन तस्वीर दिखाई गई।
गूगल मुख्यालय में पीएम ने पूछा कि क्या गूगल अर्थ पर खगौल को चिन्हित करके दिखाया जा सकता है। पटना के नजदीक स्थित खगौल में प्राचीन भारतीय खगोलविद आर्यभट्ट की वेधशाला थी। पीएम ने अपने संबोधन में गूगल के कर्मचारियों से कहा कि आप लोग एक नेक काम के लिए अपनी नींद कुर्बान कर रहे हैं., मैं सुंदर पिचई और गूगल का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय आएगा जब इंटरनेट व प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल होगा और इससे आम लोगों की जिंदगी में गुणात्मक बदलाव आएंगे। मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान रविवार को फेसबुक के बाद गूगल के मुख्यालय का दौरा किया जहां उन्हें गूगल कंपनी द्वारा उत्पादित कुछ आधुनिकतम उत्पाद दिखाए गए और कंपनी द्वारा किए गए शोध कार्यों से रूबरू कराया गया।
उन्होंने कहा कि समय आएगा जब इसका (इंटरनेट व प्रौद्योगिकी का) सही इस्तेमाल होगा और यह जिंदगी में गुणात्मक बदलाव लाएगा और मैं यह साफ तौर पर देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी ताकत बन गई है। भारत का रेलवे गूगल से मिलकर 500 स्टेशनों पर हाइस्पीड इंटरनेट सेवा देने जा रहा है। इस प्रौद्योगिकी का बहुत लाभ हुआ है। मुझे उसका बहुत फायदा मिला है। नरेंद्र मोदी एप्प से लगातार संदेश व सुझाव मिलते हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी ताकत बन गया है।
इस अवसर पर गूगल कर्मचारियों द्वारा महिला सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 15 घंटों की लगातार मेहनत से तैयार 55 एप्प की जानकारी मोदी को दी गई। मोदी ने कहा कि इस तरह के हैकाथन की संस्कृति भारतीय शहरों में भी विकसित होनी चाहिए ताकि युवा दिन रात मेहनत कर आम आदमी की समस्याओं के समाधान ढूंढ सकें। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपने जो मेहनत की है, हमारी सरकार समस्याओं के समाधान के लिए उनका उपयोग करेगी।
पिचई ने मोदी को स्ट्रीट व्यू और गूगल अर्थ के नेवीगेशन, सुरक्षा और अन्य बातों की जानकारी दी। पिचई ने इस अवसर पर कहा कि गूगल 11 भारतीय भाषाओं में एड्रॉयड लांच करने जा रहा है, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी की मातृभाषा गुजराती भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें