उबर मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश निरस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 10 सितंबर 2015

उबर मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश निरस्त

उच्चतम न्यायालय ने राजधानी के उबर कैब बलात्कार मामले में गवाहों के फिर से तलब किए जाने का दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश आज निरस्त कर दिया।

न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की खंडपीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पीड़तिा की अपील स्वीकार कर ली। पीडिता ने उच्चतम न्यायालय में दायर अपील मे इस मामले मे उसके साथ सभी 13 गवाहों को गवाही के लिए फिर से बुलाए जाने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

अपीलकर्ता की यह दलील थी कि बलात्कार के आरोपी शिव कुमार यादव का यह पैतरा उन्हें मानसिक रूप से उत्पीडित करने के लिए था।

कोई टिप्पणी नहीं: