बिहार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तमाम पदों से मुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 22 सितंबर 2015

बिहार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तमाम पदों से मुक्त

  • शशि रंजन ने जन अधिकार पार्टी का थामा दामन
  • दीघा विधान सभा से किस्मत अजमाने की तैयारी में जुटे

shashi-ranjan-quit-from-congress
पटना। खुद को उपेक्षित समझ रहे हैं कांग्रेसी। इसका प्रत्यक्ष उदहारण हैं शशि रंजन। कई दशक से कांग्रेसी बनकर कार्य करते रहें। ग्रासरूट वर्कर से उठकर प्दकपंद छंजपवदंस ब्वदहतमेे के उपाध्यक्ष पद तक पहुँच पाएं थे। 41 वर्षों तक पश्चिमी दीघा विधान सभाई क्षेत्र के लोगों को संगठित किए और लोगों को कांग्रेस की नीतियों पर अग्रसर कराएं। बिहार राज्य आवास बोर्ड के द्वारा दीघा क्षेत्र के राजीव नगर की जमीन को अधिग्रहण किया गया है। इसके खिलाफ आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे। सूबे में 25 वर्षों से हाशिए पर है कांग्रेस। हालांकि कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दलों को सहयोग प्रदान करके सरकार को समर्थन करती रही। इसके कारण कांग्रेस के ग्रासरूट वर्कर घूटन महसूस करने लगे। इसके कारण दीघा विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार कांग्रेसी नहीं बन सके।

खैर, सभी पदों से पूर्व उपाध्यक्ष शशि रंजन ने इस्तीफा दे दिया है। आज मौर्य होटल में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए। जन अधिकार पार्टी (तीसरा मोर्चा) में शामिल है। इसे 243 सीट में 64 सीट प्राप्त हुआ है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी की सदस्यता प्रदान किया। शशि रंजन को दीघा विधान सभाई क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

सोशल मीडिया फेसबुक के सदस्यों ने शशि रंजन को देने लगे हैं शुभकामानाएं! इस दौरान कहने लगे हैं कि एक एक कर के कांग्रेस अपने सारे कार्यकर्त्ता को खो रहा है। जो बहुत ही ख़राब बात है। आपकी दीघा में पक्की जीत हो।

कोई टिप्पणी नहीं: