झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अक्तूबर)

अक्तुबर को प्रदेषाध्यक्ष एवं संगठनमहामंत्री करेगें कार्यकर्ता समागम में मार्गदर्षन
  • ग्रा्रमीण भाजपा मंडल की बैठक का हुआ आयोजन

झाबुआ---आगामी 6 अक्तुबर को प्रदेष भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चैहान एवं प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन के  जिले के प्रवास तथा 6 अक्तुबर को ही प्रातः 11 बजे से स्थानीय षहनाई गार्डन एमटू परिसर में विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के पार्टी कार्यकर्ताओं के विषाल समागम व विषेश सम्मेलन के आयोजन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों मे बैठकों का दौर प्रारंभ हो चुका हैॅ। इसी कडी में षनिवार को क्षेत्रीय विधायक कार्यालय परिसर में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विचार विमर्ष करने तथा भाजपा कार्यकर्ताै समागम सम्मेलन को सफल बनाने के लिये जिला भाजपा अध्यक्ष षैलेश दुबे, विधायक षांतिलाल बिलवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गयां। बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष एव विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्षन प्रदान कर रूपरेखा तय की गई  । इस बवसर पर  महेन्द्र ठाकुर, जगदीषचन्द्र बडदवाल, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, मांगीलाल भूरिया, बहादूर हटिला, हरू भूरिया, लाला गुण्डिया, दुलु गणावा, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । श्री दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी लोकसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी के जनाधार को मजबुत बनाने के लिये प्रदेषाध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चैहान एवं प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम में 6 अक्तुबर को विस्तार से मार्गदर्षन प्रदान कर पथ प्रदर्षन करेगें ।

दीक्षा यादव का एमबीबीएस हेतु चयन

झाबुआ---केन्द्रीय विद्यालय झाबुआ की होनहार रही छात्रा कुमारी दीक्षा यादव झाबुआ मे अध्ययनरत् रहते हुवे कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10 में से 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय में पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों मे अव्वल स्थान पर रही। वर्तमान मे कु. दीक्षा यादव पिता श्री पी.एन.यादव (वरिष्ठ महाप्रबंधक सीसीबी रतलाम) द्वारा कक्षा 12वीं 89 प्रतिषत अंको के साथ उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की षिक्षा हेतु महाराष्ट्र एसोसिएट्स के माध्यम से आयोजित परीक्षा में 81.00 प्रतिषत अंक प्राप्त करने पर देष के ख्याति प्राप्त पद्मश्री डाॅ. विट्ठल राव विखे पाटिल फाउण्डेषन मेडिकल काॅलेज अहमदनगर में चयन हुआ। कु. दीक्षा यादव के उक्त महाविद्यालय मे चयन होने पर माता-पिता, गुरूजन एवं स्नेहीजनों ने हर्षोल्लास सहित बहुत-बहुत बधाई दी ।

जिले के खिलाडीयो ने प्रदंेश मे नाम रोशन किया

पिटोल - हायर सेकेण्डरी स्कुल के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता मे जिले का? ?नाम रोषन किया षासकिय उच्चतर माध्यमिक विधालय पिटोल कि छात्र कमेष ने जिले कि टीम का प्रतिनिधित्व करते हुवें बडवानी जिले मे पश्चिम क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुवें झाबुआ जिले केे दल को विजयी बनाया एवं फायनल मेच मे झाबुआ ने बडवानी को 4 अंको से पराजित किया। इस खिलाडी कि प्रतिभा को देखते हुवंे कमेष का चयन पश्चिमी क्षेत्र दल मे होने तथा उमरीया जिले मे होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु दल के साथ गये विनेष एवं कमेष पष्चिमी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुने गयें। 19 वर्ष की कब्बडी स्पर्धा मे बडवानी मे अलकेष पिता भमरू ने जिले का प्रतिनिधित्व किया इसी तारतम्य मे दिनांक 2.10.2015 को षासकिय महाविधालय झाबुआ मे जिला स्तरीय मुख्यमंत्री टाॅफी मे कब्बडी स्पर्धा मे झाबुआ विकास खण्ड का दल विजेता रहा उस दल मे षा उ मा वि पिटोल के 5 छात्र अलकेष भमरू, विनेष कमेष, सुनिल कचरू, उमेष लालु, सुखराम मंगलिया, ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुवें दल को विजय बनाया। फायनल मेच मे झाबुआ विकासखण्ड ने थांदला विकायखण्ड को हराकर टाफी प्राप्त की। विनेष एवं जगदीष ने खण्ड स्तरीय स्पर्धा मे 400 मी दोड मे प्रथम स्थान प्राप्त किया इन खिलाडीयो को बेहतर प्रषिक्षण एवं प्रदर्षन करने के लिये पिटोल मे पिटीआई षिक्षक चेतनसिह परमार के मार्गदर्षन मे प्रतिभाओ ने स्थान प्राप्त किया । खिलाडीयांे की इस उपलब्धी पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की षकुंतला डामोर षाउमावि के प्राचार्य एवं स्टाफ एवं पिटोल के पूर्व वरिष्ठ खिलाडीयो ने बधाई दी।

संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान एवं मद्यपान निषेध सप्ताह दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

jhabua news
झाबुआ---गाॅधी जयन्ति पर षुक्रवार को म.प्र.जन अभियान परिषद् के मार्गदर्षन में सभी 6 विकासखण्डों में नवांकुर संस्थाओं और प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान एवं मद्यपान निषेध सप्ताह दिवस के अन्तर्गत संगोष्ठि , रैली एवं श्रमदान कार्यक्रम किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष षांतिलाल पालीवाल ने भी विकासखण्ड मेघनगर के प्रस्फुटन ग्राम छोटागुडा में आयोजित स्वच्छता श्रमदान एवं नषामुक्ति संगोष्ठि में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम को सुंदर और विकसित बनाने के लिए उसका आर्थिक एवं सामाजिक विकास जरूरी है जिसके लिए प्रत्येक ग्रामवासी की सक्रियता आवष्यक है अगर ग्राम में सभी और स्वच्छता रहेगी हर घर में षौचालय होगा तो गंदगी नही रहेगी और बिमारिया नही होगी। जिससे बिमारियो पर होने वाले खर्च को रोका जा सकेगा और समाज उन्नती के लिए नषामुक्त परिवार बनाना होगा ताकि सामाजिक विकास भी हो सके । कार्यक्रम में विषेष रूप से मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषीला भाबोर ने भी ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए ग्राम स्वच्छता और नषामुक्त ग्राम बनाने की अपील की। जिला जन अभियान समिति के सदस्य वीरसिंग थन्दार द्वारा भी ग्रामीणों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी क्रम में भगोर में नवांकुर संस्था संस्कृति युवा मण्डल समिति द्वारा नषामुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली गई एवं स्कूली बच्चों द्वारा नषामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया । उक्त कार्यक्रमों का आयोजन सभी विकासखण्डों में क्रमषः झाबुआ में नल्दीबडी, कल्याणपुरा, रामा ब्लाक में दूधी, खाण्डियाखाल, मेघनगर में पंचपिपलिया, थांदला में खवासा, वठ्ठा , रानापुर में खेडा अंधारवाड, अंधारवाड, पेटलावद ब्लाक में नगर समिति पेटलावद के द्वारा सामुहिक स्वच्छता श्रमदान और नषामुक्ति संगोष्ठि रैली का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में ग्राम सरपंच , ब्लाक समन्वयक , सीईओ, प्राचार्य एवं कृषि महाविद्यालय इन्दौर के एवं झाबुआ महाविद्यालय के एम.एस.डब्ल्यू के छात्र/छात्राए विषेष रूप से उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक वीरेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक  2 अक्टूंबर 15 से 08 अक्टूंबर 2015 के मध्य जिले के सभी 6 विकासखण्डों के विकासखण्ड मुख्यालय एवं सभी चिन्हीत प्रस्फुटन ग्रामों में मद्यपान निषेध सप्ताह दिवस के अवसर पर नषामुक्ति संगोष्ठि, रैली , निबंध प्रतियोगिता एवं स्वच्छता श्रमदान आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री वैभव लक्ष्मी बैंेक के पदाधिकारियों ने पेटलावद त्रासदी से पीडित परिवारों को दी सहायता राशि

jhabua news
झाबुआ---श्री वैभव लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित झाबुआ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कर्मचारियों ने बैंक की संस्थापिका श्रीमती कल्पना भुरिया के नेतृत्व में पेटलावद त्रासदी से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए संग्रह की गई 21000रू का चेक शनिवार को कलेक्टर अरूणा गुप्ता को सोंपा। साथ ही प्रतिनिधि मंडल में कलेक्टर महोदय से भेट कर बैंक की प्रगति की जानकारी दी तथा उन्हें बैंक में पधार कर उत्साह वर्धन करने का अनुरोध किया जिसे कलेक्टर महोदया ने सहर्ष स्वीकार किया तथा अपनी ओर से उन्हें जो भी जरूरत हो उसे पूरी करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष श्रीमती रेखा मेडा, प्रबंधक व्हीएस चैहान, बैंक पदाधिकारी एवं सदस्य कल्पना सकलेचा, भावना वाणी, राजकुमारी जायसवाल, मोहिनी श्रीवास्तव , नेहा बैरागी, सुभाषचंद्र नागर (लेखापाल) आदि उपस्थित थे।

झाबुआ की वट्ठा सहित 2 ग्राम पंचायत बनी खुले में शौचमुक्त, ग्राम सभा में हुआ अनुमोदन

jhabua news
झाबुआ---गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत वट्ठा एवं भगोर को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। ग्राम पंचायत परिसर वट्ठा एवं भगोर में ग्राम सभा का आयोजन कर शौच मुक्त ग्राम पंचायत का अनुमोदन ग्राम सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर, एडीसनल सीईओं श्रीमती निशिबाला सिंह, सहित ग्रामीण जन एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। ग्राम पंचायतो को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के लिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज हम लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जी की जयंती मना रहे है। गाॅधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। वर्ष 2022 तक घर-घर में शौचालय निर्माण कर भारत को खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। जिले के ग्राम भगोर एवं वट्ठा में शत-प्रतिशत शौचालय बन चुके है। अब सभी लोग शौच के लिए शौचालय का उपयोग करे। गाॅव को साफ-सुथरा रखे गाॅव को नशे से मुक्त रखे। कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने कहा कि जिले की दो ग्राम पंचायत खुले में शौच से मुक्त हुई है। इससे मै बहुत खुश हॅॅंू। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सभी ग्रामीणों से सभी तरह की बुराईयों सें दूर रहने का संकल्प लिया एवं गाॅव को निरंतर स्वच्छ बनाये रखने के लिए संकल्पित किया। कार्यक्रम में सरपंच ने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करेगा तो उसे दण्डित किया जाएगा।

गाॅव में निकली गौरव यात्रा
ग्राम वट्ठा एवं भगोर में खुले में शौच मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी शासकीय सेवक ग्रामीण एवं विद्याथर््िायों ने भी भाग लिया एवं सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।

मक्का उपार्जन के लिए पंजीयन 12 अक्टूबर तक

झाबुआ---मोटा अनाज उपार्जन वर्ष 2015-2016 हेतु जिले में सर्मथन मूल्य पर मक्का की खरीदी करने के लिये 10 आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था को केन्द्र बनाया गया है। जो किसान अपनी मक्का की उपज सर्मथन मूल्य पर विक्रय करने का इच्छुक है, समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर जाकर केन्द्र पर उपलब्घ फार्म भरकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकता है। पंजीयन हेतु अपने साथ ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक तथा परिवार की समग्र आई.डी. साथ में लेकर जावे। किसानो का पंजीयन 12 अक्टूबर 2015 तक जारी रहेगा।

उपार्जन केन्द्र
मक्का उपार्जन के लिए पंजीयन एवं खरीदी का कार्य अ0जा0सेवा सहकारी संस्था रानापुर, (2321002), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, (2321002),अ0जा0सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, (2321002), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, (2321005), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था थांदला, (2321006), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था खवासा, (2321012), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, (2321013), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था बामनिया, (2321015), अ0जा0सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, (2321017) एवं अ0जा0सेवा सहकारी संस्था सारंगी, (2321018) में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार हाईस्कूलों का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ उन्नयन

झाबुआ---जिले में मुख्यमंत्री श्री शिविराज सिंह चैहान ने भ्रमण के दौरान जिले के हाई स्कूलों को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने की घोषणा की थी। घोषणा अनुसार झाबुआ जिले में विकासखण्ड झाबुआ में कन्या हाईस्कूल पिटोल, विकासखण्ड रानापुर में हाईस्कूल ढोल्यावाड एवं हाईस्कूल कंजावानी, विकासखण्ड रामा की हाईस्कूल रजला को उ0मा0वि0 में उन्नयन किये जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा जारी की गई है।

शाला के संचालन हेतु प्रति विद्यालय में 13 पद स्वीकृत
शाला का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करते हुए शासन द्वारा शाला के संचालन के लिए प्रति संस्था 13 पद भी स्वीकृत किये गये है। शाला में प्राचार्य का एक पद, संविदा शाला शिक्षक वर्ग -1 के 8 पद, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 के 2 पद, लेखापाल का 1 पद एवं भृत्य का 1 पद स्वीकृत किया गया है।

मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत समूह को अनुबंध समाप्ति के लिए नोटिस जारी

झाबुआ---प्रा.वि. गोरियाखांदन में महिला बचत समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन नियमित एवं मीनू अनुसार नहीं बनाया जा रहा था। माह जून 2015 में एक भी दिन भोजन नहीं बना जुलाई माह में 12 दिवस एवं अगस्त में माह में 24 दिवस एवं सितम्बर माह मे एक भी दिन मध्यान्ह भोजन नहीं बना है। इस कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला द्वारा समूह का अनुबंध समाप्त करने के लिए तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

सुमित्रा के इलाज के लिये राशि स्वीकृत

झाबुआ---राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत कु0 सुमित्रा पिता संगु डामोर निवासी गा्रम बाटियाबर्डी तहसील झाबुआ को न्यूरोलोजिकल.सर्जरी करवाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये संचालक ग्रेटर कैलाश हास्पिटल ओल्ड पलासिया ग्रेटर कैलाश रोड इंन्दौर को स्वीकृत किये गये है।

फर्जी नेमप्लेट वितरक से सावधान--सीईओ जिला पंचायत

झाबुआ---मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर ने बताया कि जिले में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों के घर एवं शौचालय पर नेम प्लेट लगाने का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति से नेमप्लेट की कोई राशि नहीं ली जा रही है। जानकारी में यह आया है कि झकनावदा क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा 30-30 रूपये में शौचालय के लिए नेमप्लेट बेची जा रही है। ऐसे व्यक्ति से कतई नेमप्लेट ना खरीदे और ना ही किसी व्यक्ति को राशि का भुगतान करें।

अपहरण के दो प्रकरण पंजीबद्ध
        
झाबुआ--फरियादी समसू पिता मोजी बिलवाल उम्र 32 वर्ष निवासी, गुजरपाड़ा ने बताया कि फरियादी की लड़की उम्र 15 वर्ष कक्षा 07 वीं में पढ़ती है, स्कूल जाने के लिये निकली थी, जो स्कूल से अज्ञात आरोपी भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अप0क्र0 209/15, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी कालू पिता नाथिया हिरोर उम्र 39 वर्ष निवासी तड़वी फलिया रानापुर ने बताया कि फरियादी की लड़की उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी। उस दिन से संदेही अर्जुन भी लापता है। शंका है आरोपी अर्जुन बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 402/15, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लट्ठ मार कर की हत्या
        
झाबुआ---फरियादी दिनेश पिता वरसिंह भूरिया उम्र 19 वर्ष, निवासी परवाडा ने बताया कि उसका भाई आरोपी प्रभु पिता वरसिंह भूरिया निवासी परवाडा नशे में आया व उसे बोला कि तुम फूफा के नुकते में पाटन राज0 क्यों नहीं गये, कहकर फरियादी के पिता वरसिंह पिता हीरा भूरिया उम्र 60 वर्ष निवासी परवाडा, जो घर के बाहर सो रहे थे, को गाली गलौच कर 2-3 लट्ठ मारकर हत्या कर दी। प्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 298/15, धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चरित्र की शंका को लेकर कर पत्नि की हत्या
        
झाबूआ---मर्ग क्रमांक 30/15 की जांच पर से आरोपी नानसिंह पिता गजंिहग वसुनिया निवासी बडा तालाब फलिया मेघनगर ने अपनी पत्नी नमरा उम्र 30 वर्ष को चरित्र शंका को लेकर हत्या कर लाश छिपाने की नीयत से गमछे के फंदे से लकडी के डांडे पर अपने घर में टांग दी। प्रकरण में थाना मेघनगर में अप0क्र0 210/15, धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: