विदिशा(मध्यप्रदेश) की खबर (03 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2015

विदिशा(मध्यप्रदेश) की खबर (03 अक्तूबर)

मुख्य सचिव एंटोनी डिसा द्वारा किया गया रेशम केन्द्र का भ्रमण

vidisha news
आज दिनांक 03.10.15 को मुख्य सचिव म.प्र. शासन श्री एंटोनी डिसा द्वारा अपने चंदेरी (अशोकनगर) भ्रमण के दौरान शासकीय रेशम केन्द्र जोहद तहसील नटेरन, जिला विदिशा का भ्रमण किया, भ्रमण मे उद्यानिकी एवं कुटीर व ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रवीर कृष्ण भी उपस्थित रहें। जिले से कलेक्टर श्री एम.बी.ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, श्री मनोटे ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला रेशम अधिकारी योगेश परमार, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री तोमर, एस.डी.एम कुरवाई सुश्री तृप्ती श्रीवास्तव व प्रबंधक एम.पी.एग्रो श्री मेहरा, तहसीलदार नटेरन व अन्य गणमान्य नागरिक व कर्मचारी उपस्थित रहें। श्री डिसा द्वारा रेशम गतिविधियों का अवलोकन कर कृषकों से उत्पादन की चर्चा की गई एवं केन्द्र पर किये गये कार्यो की प्रशंसा की एवं जिले मे इस कार्य को निजी क्षेत्र में बढ़ाने हेतु निर्देश दिये। श्री डिसा द्वारा कहा गया कि, निजी क्षेत्र के कृषकों को इस ओर प्रोत्साहित कर ककून निर्माण एक अभियान एक आंदोलन बने ओर म.प्र. शीघ्र ‘‘रेशम राज्य’’ के रूप में विकसित होवें। 

विकेन्द्रीकरण योजना 2016-17 का प्रशिक्षण संपन्न 

vidisha news
विकेन्द्रीकृत योजना 2016-17 आई.एफ.एम.आई.एस. के माध्यम से तैयार करने हेतु आज समस्त विभागीय अधिकारियों को कंसलटेंट संजय उपाध्याय द्वारा प्लान तैयार करने एवं जिला विकास सूचकांक के संबंध में प्रषिक्षण दिया गया । प्रषिक्षणार्थियों को कलेक्टर द्वारा निर्देष दिए गए कि समय-सीमा में आवष्यक जानकारी जिला योजनना अधिकारी को देंवंे तथा प्लान समय सीमा में तैयार करें एवं गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि, यह पूरे जिले के विकास का प्लान का है, तथा इस प्लान कोे बड़ी गंभीरता से लें तथा विकेन्द्रीकरण योजना 2016-17 के अंतर्गत अपने प्लान समय सीमा मे बनाकर कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करें। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। 

गुलाबगंज में पुलिस जनसंवाद हुआ

vidisha news
विदिषा। गत दिवस गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वन में पुलिस जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र चैधरी ने ग्रामीणों से वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तो वहीं कानून व्यवस्था की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। एसपी श्री चैधरी ने ग्रामीणों को आष्वस्त किया कि वे किसी भी परिस्थितियों में कानून व्यवस्था का उल्लंघन होता है तो तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचित कर कानून व्यवस्था का पालन कराने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने जनसंवाद के माध्यम से वहां के वातावरण और परिस्थितियों की भी बारीकी से जानकारी ली और संबंधित थाना प्रभारी को उस क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतत नजर रखने के निर्देष दिये। इस गांव में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करने और परिवार को अच्छा भविष्य देने की समझाईष दी। ग्रामीणों ने एसपी श्री चैधरी से षिकायत की कि बिना शराब ठेके के गांव में अवैध रूप से जमकर शराब का विक्रय किया जाता है। ग्रामीणों की इस षिकायत पर एसपी धमेन्द्र चैधरी ने थाना प्रभारी को हिदायत दी कि गांव में अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाई जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया, थाना प्रभारी महेष रघुवंषी सहित जन्रपतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौज्ूाद थे। 

एसपी ने किया हैदरगढ़ थाने का निरीक्षण

vidisha newsविदिषा। पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र चैधरी ने चैकी से थाना बनाये गये हैदरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होनेे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि रात्रि गष्त में तेजी लाई जाये ताकि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी का अहसास होता रहे एवं असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देषित किया कि जनता से लगातार संवाद बनाये रखे एवं जनता को अपना परिवार समझकर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का विष्वास जगायें। एसपी श्री चैधरी ने कहा कि काम में ढिलाई नहीं बरतें। निरंतर काम करने से जहां ड्यूटी ईमानदारी से होती है तो वहीं स्वस्थ ठीक रहता है और लोगों में पुलिस के प्रति विष्वास रहता है। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बर्दाष्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर एएसपी रायसिंह नरवरिया, थाना प्रभारी जीपी मौर्य एवं थाने का समस्त स्टाफ मौजूद था।

उद्यानिकी विभाग ने कराया पुष्प् पौध रोपण का आयोजन

vidisha news
विदिषा। मध्य प्रदेष शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निर्देषानुसार फूलों खेती की खेती को बढावा देने के उद्धेष्य से पूरे प्रदेष में गांधी जयंती से फरवरी 2016 तक पुष्प महोत्सव मनाया जायेगा।  विदिषा उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक के अथक प्रयासों से विदिषा में उद्यानिकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है तो वहीं किसान परंपरागत खेती के साथ ही आधुनिक खेती को भी महत्व देने लगे हैं। मुख्यमं़त्री के खेती को लाभ का धंधा बनाने के सपने को उद्यानिकी विभाग विदिषा साकार करने का काफी प्रयास कर रहा है। पुष्प महोत्सव का उद्धेष्य शासकीय संस्थानों के परिसर में, शहर के चैराहों पर पुष्प पौधों का रोपण कर सुन्दर एवं मनमोहक बनाया जाना है, पुष्पीय पौधे उद्यानिकी विभाग द्वारा निःषुल्क उपलब्ध कराये जायेगें, पौधों के रोपण हेतु गड्डों की खुदाई, सिचाई एवं सुरक्षा आदि का उत्तरदायित्व संबधित संस्थान का होगा। पुष्प महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविषंकर तिराहा हास्पिटल रोड पर स्थापित रोटरी में माननीय विद्यायक  कल्याण सिंह  दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेष टण्डन के द्वारा फूलदार पौधों का रोपण कर पुष्प महोत्सव का शुभांरभ किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान एवं अनेक गणमान्य नागरिक तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

हिरनई में अष्पृष्यता निवारण षिविर का आयोजन

vidisha news
विदिषा। आदिम जाति कल्याण विभाग विदिषा द्वारा अष्पृष्यता निवारण के उद्देष्य से विदिषा जनपद पंचायत के ग्राम हिरनई में गांधी जयंती पर सद्भावना षिविर का आयोजन किया गया । षिविर में मुख्य अतिथि विधायक कल्याणसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ,कलेक्टर एम0बी0ओझा, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रमोहन मिश्र, सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। षिविर में  अष्पृष्यता निवारण के महत्व पर सभी वक्ताओं ने प्रकाष डाला । जिला संयोजक श्री विवेक पाण्डेय ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए षासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामवासियों को दी । कलेक्टर श्री ओझा द्वारा समाजिक कुरीतियों से लडने के लिए षपथ दिलाई गई । एसडीएम रामप्रकाष अहिरवार द्वारा नषा मुक्ति के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रषासनिक अधिकारियों, एवं समाज के सभी वर्गो द्वारा एक साथ सहभोज कर समाजिक समरसता का उदाहरण प्र्रस्तुत किया । 

गंाधी जयंती के दिन पुलिस को मिला तोहफा

विदिषा ।। आज पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चैधरी ने 12 आरक्षकों को लाल फीती लगाकर प्रधान आरक्षक का फीता लगाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र चैधरी ने कहा कि पुलिस वालों को जनता के साथ प्रेमवपूर्वक व्यवहार करना चाहिए, एवं इनको अपने परिवार का सदस्य समझना चाहिए। पुलिस वालों को महनत एवं ईमानदारी से कार्य करना चाहिए तभी उनकी क्षवि सम्मान जनक बनेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस वालो को योगा करना चाहिए एवं नियमित व्यायाम करना चाहिए जिससे वह स्वस्थ्य एवं निरोगी रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, आप लोगो की पदोन्नति हुई है, इसलिए आप लोग डबल मेहनत से अपने कर्तव्य को अंजाम दें एवं ईमानदारी से जनता की सेवा करें, क्योंकि पुलिस वाले जन सेवक होते है। कार्यक्रम मेे नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, आर.आई सौरभ तिवारी, नगर निरीक्षक कमलेन्द्र कलचुरी एवं पुलिस विभाग का स्टाॅफ भारी संख्या में मौजूद था।

इनको मिली प्रधान आरक्षक पर पदोन्नित
चैनसिंह कुषवाह, लाखनसिंह यादव, अजबसिंह, उत्तमसिंह, देवीसिंह, अनिल कुमार, राजेष कुमार, मजबूतसिंह, प्रयाग नारायण, सुरेन्द्रसिंह, आनंद कुमार, राजेष कुकरेती, ईष्वरदास, मानसिंह, आर.सरस्वती शामिल हैं।

विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला का समापन

विदिषाः- सरस्वती षिषु मंदिर केषवनगर टीलाखेडी मे आज प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिताओं का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम समारोह में वरिष्ठ समाज सेवी श्री मोहनलाल जी अग्रवाल, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री राजेन्द्रजी परमार, क्षेत्रीय कम्युटर प्रमुख श्री राकेष जी शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष  श्री श्यामसुंदर जी शर्मा, एवं विभाग समन्वयक श्री ज्ञानसिंह जी कौरव के अतिथ्य द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सरस्वती वंदना व पूजन के साथ सम्पन्न हुआ है । अतिथियों का परिचाय तलैया प्राचार्य श्री चन्द्रहंसजी पाठक व स्वागत विद्यालय समिति सदस्य श्री धर्मनारायण जी चतुर्वेदी व श्री संजय जी भार्गव ने किया । प्रतियोगिता वृत्त का वाचन करते हुए प्रांतीय विज्ञान प्रमुख श्री संजय जी मकडारिया ने बताया की मध्यभारत प्रांत के पाॅचो संभाग नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, षिवपुरी व राजगढ से लगभग 322 भैया/बहिनो ने ज्ञान विज्ञान व वैदिक गणित की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी योग्यता प्रस्तुत की व अपनी कल्पना से बहुत ही अच्छे  विज्ञान व गणित से संबंधित प्रदर्षो का प्रदर्षन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर जी ने सभी अतिथियों व विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘ सरस्वती षिषु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है जोकि भारतीय संस्कार, परम्परा व संस्कृति द्वारा बच्चों को संस्कारित कर रहा है, जिससे बच्चे विज्ञान के लाभकारी व सृजनात्मक उपयोग कर रहे है जिससे मानव जाति व पर्यावरण की रक्षा एवं वैज्ञानिक उपकरणों द्वारा समाज के विकास में अहम भुमिका है । इसके साथ ही भैया/बहिनों के उज्जवल भविष्य की कामना व विजेता भैया/बहिनों को बधाई दी। ’’ कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रादेषिक सचिव श्री मोहनलाल जी अग्रवाल ने बाल वैज्ञानिक भैया/बहिनों से आषा व्यक्त की कि यही भविष्य के होने वाले वैज्ञानिक है तथा यह विज्ञान का उपयोग मानव जाति के विनाष के लिये न करके बल्कि उसके सृजन व कल्याण के लिये करेगें । साथ ही उन्होने नाषा द्वारा मंगलग्रह पर जीवन व पानी के संकेत होने व भारतीय इतिहास में व वेदो में विज्ञान के बारे में बताया भैया/बहिनों से आषा व्यक्त की कि वे विज्ञान के क्षेत्र में भारत ही नही बल्कि विष्व में भारत का ध्वज लहरायेगें व भारत को उच्च स्थान दिलायेगें । साथ ही गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता भैया/बहिनों को पुरस्कार वितरण व उत्साहवर्धन किया गया । प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम का आभार क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री राजेन्द्रजी द्वारा व्यक्त किया गया ।प्रतियोगिता प्रांतीय विज्ञान प्रमुख श्री संजय मकडारिया श्री साजेन्द्र जी, श्री कृष्णमुरारीजी, समिति पदाधिकारी व तलैया प्राचार्य श्री चन्द्रहंस जी व अन्दरकिला प्राचार्य श्री जयसिंह जी उपस्थित थे । उक्त आषय की जानकारी संस्था के प्राचार्य योगेद्र कुलश्रेष्ठ ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं: